Home Sports IPL 2023: पंजाब किंग्स ने जिस प्लेयर पर उड़ाए 11.50 करोड़ रुपए, उसने बढ़ाई चिंता, कितने दिन करना होगा इंतजार?

IPL 2023: पंजाब किंग्स ने जिस प्लेयर पर उड़ाए 11.50 करोड़ रुपए, उसने बढ़ाई चिंता, कितने दिन करना होगा इंतजार?

0
IPL 2023: पंजाब किंग्स ने जिस प्लेयर पर उड़ाए 11.50 करोड़ रुपए, उसने बढ़ाई चिंता, कितने दिन करना होगा इंतजार?

[ad_1]

हाइलाइट्स

पंजाब किंग्स ने आईपीएल की शुरुआत शानदार तरीके से की है.
लियाम लिविंगस्टन अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023) का आगाज होते ही एक के बाद एक खिलाड़ी अपनी टीम को जिताने के लिए जोर लगाते नजर आ रहे हैं. फ्रेंचाइजियों ने विदेशी प्लेयर्स पर करोड़ो रुपए खर्च किए थे. लेकिन कुछ प्लेयर्स अपने देश के लिए योगदान देने के लिए आगे रहे और आईपीएल में देरी से शामिल हुए. वहीं, पंजाब किंग्स को भी एक प्लेयर की गैर मौजूदगी से भारी नुकसान होने वाला है. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने पंजाब की टेंशन बढ़ा दी है.

आईपीएल से पहले लियाम लिविंगस्टोन टीम से जल्द शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी. लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. पंजाब ने इस खिलाड़ी के बिना ही अभी तक दो मुकाबले खेल लिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने अभी फ्रेंचाइजी को कोई अंदाजा नहीं है कि वह टीम के साथ कब शामिल होंगे. राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद पंजाब के द्वारा एक अधिकारी द्वारा बताया गया था कि वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे. लेकिन अब माना जा रहा है कि उन्हें अभी एक हफ्ते का समय और भी लग सकता है.

पंजाब ने खर्च किए थे करोड़ो रुपए

कर्ण शर्मा को बैक टू बैक मिली सफलता, रसेल को मछली की तरह फंसाया जाल में, फिर शुरू हुआ जश्न

पंजाब किंग्स ने इस विदेशी ऑलराउंडर को खरीदने के लिए 11.5 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे. आईपीएल की शुरुआत पंजाब किंग्स ने शानदार तरीके से शुरुआत की है. अभी तक शिखर धवन एंड कंपनी ने दोनों मुकाबले अपने नाम किए हैं. प्वाइंट्स टेबल में पंजाब ने दूसरे स्थान पर जगह बना रखी है. लिविंगस्टोन की मौजूदगी से टीम और भी अधिक मजबूत नजर आएगी.

Tags: IPL 2023, Liam Livingstone, Punjab Kings

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here