[ad_1]

सुनील गावस्कर ने मनदीप सिंह पर निशाना साधा है
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2023 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 204 रन बनाए थे।
जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 17.4 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। कोलकाता की टीम एक वक्त 89 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। वेंकटेश अय्यर तीन रन, मनदीप सिंह शून्य और कप्तान नीतीश राणा एक रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, रहमनुल्लाह गुरबाज (57), रिंकू सिंह (46) और शार्दुल ठाकुर (68) की पारियों की बदौलत कोलकाता 200 के पार पहुंच सकी।
[ad_2]
Source link