[ad_1]
JEE Mains 2023 April Session 2 Exam Begins: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE MAIN) का दूसरा चरण आज (छह अप्रैल, 2023) से शुरू हो रहा है। इसके लिए विद्यार्थी भी तैयार हैं और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की भी तैयारियां पूरी हो गई है। बीई-बीटेक दाखिलों के लिए जेईई मेन अप्रैल परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 एवं 15 अप्रैल को होगी। वहीं 12 अप्रैल, 2023 को बीआर्क के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
JEE Mains 2023 April Session एनआईटी की एक सीट पर 50 स्टूडेंट्स में कंपटीशन
इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा के अनुसार, जेईई मेन 2023 के लिए यूनिक कैंडिडेट की संख्या 12 लाख तक पहुंच गई है जो की गत वर्ष से एक लाख ज्यादा है। पूर्व में जनवरी परीक्षा के लिए नौ लाख स्टूडेंट्स पंजीकृत हुए एवं अब अप्रैल परीक्षा के लिए तीन लाख 20 हजार छात्रों ने नए आवेदन किए हैं। ये वे हैं जो पहली बार जेईई मेन में बैठ रहे हैं। जेईई मेन के आधार पर मिलने वाले एनआईटी कॉलेज में सीट संख्या करीब 24 हजार है। ऐसे में एनआईटी की हर सीट के लिए करीब 50 छात्रों में मुकाबला होगा।
JEE Mains 2023 April Session देश के 315 और विदेश में 15 शहरों में होगी
जेईई मेन दूसरे चरण की परीक्षा देश के 315 और विदेश में 15 शहरों में स्थित केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए नौ लाख 40 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। राजस्थान में 17 शहरों में परीक्षा होगी, जिसमें अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, दौसा, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर व उदयपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जेईई मेन दो शिफ्ट में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित होगी।
JEE Mains 2023 April Session 10 मिनट पूर्व कर सकेंगे लॉग इन
आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए स्वयं के रिपोर्टिंग टाइम पर रिपोर्ट करना है। स्टूडेंट्स पेपर प्रारंभ होने से 10 मिनट पूर्व दिए गए सिस्टम पर लॉग इन कर सकता है। लॉग इन कर स्टूडेंट्स को दिए गए इंस्ट्रक्शंस को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए। स्टूडेंट्स परीक्षा के दौरान प्रश्न-पत्रों को हल करने की स्पीड एवं एक्यूरेसी में संतुलन बनाए रखें, ताकि उनका प्रश्न-पत्र निर्धारित समय में हल हो सके।
JEE Mains 2023 April Session आधार नहीं होने पर देना होगा सेल्फ डिक्लेरेशन
[ad_2]
Source link