[ad_1]

ट्विटर पर नवजोत सिंह सिद्धू ने साझा की तस्वीर।
– फोटो : twitter: @sherryontopp
विस्तार
जेल से रिहा होने के बाद पहली बार नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। तीनों नेताओं की नई दिल्ली में मुलाकात हुई। इससे पहले राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा ने नवजोत सिंह सिद्धू से फोन पर बात भी की थी। सिद्धू ने राहुल और प्रियंका के साथ दो फोटो को ट्विटर पर साझा किया और लिखा कि आज नई दिल्ली में अपने मेंटोर राहुल गांधी और मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक प्रियंका से मुलाकात की।
सिद्धू ने सरकार पर निशाना साधते लिखा कि आप मुझे जेल में डाल सकते हैं, मुझे धमका सकते हैं, मेरे सभी वित्तीय खातों को ब्लॉक कर सकते हैं लेकिन पंजाब और मेरे नेताओं के लिए मेरी प्रतिबद्धता न तो झुकेगी और न ही एक इंच पीछे हटेगी ! बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू बेहद सक्रिय हो गए हैं।
उन्होंने इससे पहले दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मुलाकात की थी और पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा था। वह आठ अप्रैल को जालंधर में दिवंगत सांसद संतोख चौधरी के परिवार से मुलाकात करेंगे। बता दें कि जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संतोख चौधरी का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। इसके बाद कांग्रेस ने उनकी पत्नी को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
Met my Mentor Rahul ji and Friend, Philosopher, Guide Priyanka ji in New Delhi Today.
You can Jail me , Intimidate me, Block all my financial accounts but My commitment for Punjab and My Leaders will neither flinch nor back an inch !! pic.twitter.com/9EiRwE5AnP
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 6, 2023
Congress leader Navjot Singh Sidhu meets Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra
(sources – Navjot Singh Sidhu’s Twitter handle) pic.twitter.com/tST80cRbk0
— ANI (@ANI) April 6, 2023
[ad_2]
Source link