[ad_1]
हाइलाइट्स
कौन हैं विराट कोहली के साथ यह खिलाड़ी
टीम इंडिया की ओर से भी खेल चुका है
नई दिल्ली. वैसे तो सोशल मीडिया पर आपने विराट कोहली (Virat Kohli) के बचपन की ऐसी कई तस्वीरें देखी होंगी, जिसमें वह किसी पार्टी में हैं, स्कूल में हैं या अपने किसी दोस्त के साथ. लेकिन आज हम आपको ऐसी तस्वीर दिखा रहे हैं, जिसमें विराट कोहली के साथ एक बेहतरीन क्रिकेटर भी दिखाई दे रहा है. यह क्रिकेटर टीम इंडिया का भी प्रतिनिधित्व कर चुका है.
हाल में ही विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें विराट एक अन्य क्रिकेटर के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीर तब की है, जब विराट अंडर-19 क्रिकेट खेला करते थे. इस तस्वीर में लोग विराट को तो पहचान ले रहे हैं. लेकिन उनके साथ बैठे एक दूसरे क्रिकेटर को पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है. फैंस भी इसे नहीं पहचान पा रहे हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तस्वीर में नजर आ रहा खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि शाहबाज नदीम हैं. शाहबाज नदीम ने फर्स्ट क्लास डेब्यू साल 2004 में किया था. उन्होंने बिहार अंडर-14 टीम के लिए खेला. फिर वह भारतीय अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रहे. फिलहाल वह झारखंड के लिए खेलते हैं.
7 साल तक क्रिकेट से बनाई दूरी, नौकरी छोड़ी, फिर मैदान पर लौटा क्रिकेटर, अब RCB की कर दी हालत पस्त
शाहबाज नदीम ने भारत के लिए 2 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 8 विकेट चटकाए. उनकी इकोनॉमी 3.58 की रहे और औसत 34 का. आईपीएल में उन्होंने 50 से भी ज्यादा मैच खेले हैं. उन्होंने 72 मैचों में कुल 48 विकेट झटके हैं. आईपीएल में उनकी इकोनॉमी में 7.30 की है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian Cricketer, Shahbaz Nadeem, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : April 07, 2023, 13:05 IST
[ad_2]
Source link