Home Sports धोनी का वर्ल्ड कप विनिंग सिक्स वानखेड़े में जहां गिरा था, वो जगह हो जाएगी खास, पहली बार होगा बड़ा काम

धोनी का वर्ल्ड कप विनिंग सिक्स वानखेड़े में जहां गिरा था, वो जगह हो जाएगी खास, पहली बार होगा बड़ा काम

0
धोनी का वर्ल्ड कप विनिंग सिक्स वानखेड़े में जहां गिरा था, वो जगह हो जाएगी खास, पहली बार होगा बड़ा काम

[ad_1]

हाइलाइट्स

महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में छक्का मारकर भारत को वर्ल्ड कप जिताया था
जहां गिरा था धोनी का विनिंग सिक्स, वो जगह बनेगी खास, प्लान तैयार

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल में छक्का मारकर भारत को विश्व विजेता बनाया था. धोनी का वो छक्का और 28 साल बाद भारत की वर्ल्ड कप जीत शायद ही कोई फैन भूला होगा. भारतीय क्रिकेट के इस यादगार लम्हे को और खास बनाने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने खास काम किया है. एमसीए ने मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के उस स्टैंड में वर्ल्ड कप विक्ट्री मेमोरियल बनाने का फैसला किया है, जहां धोनी का छक्का गिरा था. इसके लिए स्टैंड्स से 5 कुर्सियां भी हटाईं जाएंगी. इसके अलावा, धोनी को उसी स्पॉट पर एमसीए ने सम्मानित भी किया. इस मौके पर खुद धोनी भी मौजूद रहे.

धोनी के सम्मान में अब उन 5 कुर्सियों पर कोई नहीं बैठेगा. जहां उनके बल्ले से निकला वर्ल्ड कप विनिंग सिक्स आकर गिरा था. बता दें कि दुनियाभर में क्रिकेट स्टेडिम में स्टैंड्स और पवेलियन तो कई क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम हैं. लेकिन, विक्ट्री मेमोरियल किसी प्लेयर या उनके शॉट पर भारत में पहली बार बनेगा.

IPL में एक खिलाड़ी 670 पर भारी, विराट-रोहित-गेल से भी निकला आगे, अब कप्तान को धर्मसंकट में डाला

मजदूरी की…घर-घर जाकर सामान बेचा, 5 साल घर का मुंह नहीं देखा, कोहली का ‘शिकारी’ IPL में बरसा रहा आग

आपको बता दें कि क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड्स में किसी खिलाड़ी को इस तरह सम्मान देने का भारत में ये अपनी तरह का पहला मामला होगा. दूसरे देशों में ऐसा कई बार हो चुका है. न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्रांट इलियट को भी इसी तरह सम्मानित किया गया था. इलियट ने 2015 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छक्का जड़कर न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया था. ऐसे में गेंद स्टैंड्स में जिस जगह गिरी थी, वहां एक मेमोरियल बनाया गया था. ताकि फैंस इसे ता उम्र याद रख सकें.

Tags: ICC ODI World Cup 2011, Ms dhoni, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here