[ad_1]

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के 57 गैंगस्टर और आतंकियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर गैंगस्टरों व आतंकियों की चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड मांगा है। बताया जा रहा है कि जिला स्तर पर प्रशासन ने अपने इलाके के गैंगस्टरों और उनके परिवारों के नाम पर रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी खंगालनी शुरू कर दी है।
एनआईए कुख्यात गैंगस्टरों और सीमा पार से भारत को दहलाने की साजिश रच रहे आतंकियों के गठजोड़ की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि पंजाब के 57 गैंगस्टर व आतंकियों ने अपराध के जरिये धन अर्जित कर काफी संपत्ति बनाई है। एनआईए से पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार के गृह विभाग ने सभी जिलों के डीसी को पत्र लिखकर गैंगस्टरों की संपत्ति का विवरण मांगा है।
फिरोजपुर में 12 गैंगस्टरों की संपत्ति
एनआईए ने जिन 57 नामी अपराधियों व आतंकियों की सूची बनाई है, उनमें 12 गैंगस्टरों की संपत्ति फिरोजपुर में है। तरनतारन में 11 और अमृतसर में 10 गैंगस्टरों ने संपत्ति बनाई है। इसके अलावा कपूरथला, मोगा, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, गुरदासपुर और होशियारपुर में भी अपराधियों व आतंकियों ने संपत्ति बनाई है।
[ad_2]
Source link