Home Sports पाकिस्तान को नहीं मिल रहा परमानेंट कोच? न्यूजीलैंड सीरीज के लिए 7 टेस्ट खेलने वाले को सौंपी जिम्मेदारी

पाकिस्तान को नहीं मिल रहा परमानेंट कोच? न्यूजीलैंड सीरीज के लिए 7 टेस्ट खेलने वाले को सौंपी जिम्मेदारी

0
पाकिस्तान को नहीं मिल रहा परमानेंट कोच? न्यूजीलैंड सीरीज के लिए 7 टेस्ट खेलने वाले को सौंपी जिम्मेदारी

[ad_1]

हाइलाइट्स

पीसीबी ने न्यूजीलैंड सीरीज के लिए नया हेड कोच नियुक्त किया
7 टेस्ट खेलने वाले को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए सौंपी है जिम्मेदारी

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने ग्रांट ब्रैडबर्न को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए मेंस टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के एंड्रयू पैटिक को पाकिस्तान टीम का बैटिंग कोच बनाया गया है. 56 साल के ब्रैडबर्न ने कोचिंग में हाथ आजमाने से पहले न्यूजीलैंड के लिए 7 टेस्ट टेस्ट और 11 वनडे खेले थे.

इस साल फरवरी में सकलैन मुश्ताक का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद खाली हो गया था. पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 की सीरीज के लिए अब्दुल रहमान को कोच बनाया गया था. ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पैटिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का कोच बनाया गया है. ये दोनों 11 अप्रैल को लाहौर पहुंचेंगे. पीसीबी ने एक बयान में कहा कि न्यूजीलैंड दौरे से परे टीम प्रबंधन के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है. यानी ब्रैडबर्न और पैटिक को ये जिम्मेदारी सिर्फ न्यूजीलैंड सीरीज के लिए सौंपी गई है.

धोनी का वर्ल्ड कप विनिंग सिक्स वानखेड़े में जहां गिरा था, वो जगह हो जाएगी खास, पहली बार होगा बड़ा काम

मजदूरी की…घर-घर जाकर सामान बेचा, 5 साल घर का मुंह नहीं देखा, कोहली का ‘शिकारी’ IPL में बरसा रहा आग

इससे पहले, ब्रैडबर्न स्कॉटलैंड के हेड कोच थे. वहीं, 2018 से 2020 तक वो पाकिस्तान के फील्डिंग कोच की भूमिका निभा चुके हैं. मीडिया रिपोओर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच मिकी आर्थर न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टीम डायरेक्टर का पद संभालेंगे. पाकिस्तान 14 अप्रैल से 5 टी20 और इतने ही वनडे की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा. दोनों देशों के बीच पहले 5 टी20 की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद, 27 अप्रैल से 7 मई के बीच 5 वनडे खेले जाएंगे.

Tags: Babar Azam, Pakistan cricket team, Pakistan vs New Zealand

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here