[ad_1]

जुबली रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
जुबली
कलाकार
अपारशक्ति खुराना
,
सिद्धांत गुप्ता
,
अदिति राव हैदरी
,
वामिका गब्बी
,
प्रोसेनजीत चटर्जी
,
नंदीश सिंह संधू
,
राम कपूर
और
अरुण गोविल
लेखक
सौमिक सेन
,
विक्रमादित्य मोटवानी
और
अतुल सभरवाल
निर्देशक
विक्रमादित्य मोटवानी
निर्माता
विक्रमादित्य मोटवानी
,
शिबाशीष सरकार
,
सृष्टि बहन
और
विक्रम मल्होत्रा
रिलीज
7 अप्रैल 2023
जिनको हिंदी सिनेमा का इतिहास पढ़ने में मजा आता है, उनको ये भी पता है कि हिंदी सिनेमा के शुरुआती दिनों का सबसे मशहूर स्टूडियो रहा है, बॉम्बे टाकीज। अब जहां दिन रात शोरगुल और शोर शराबा मचा रहता है, मुंबई में मलाड के उस इलाके में तब दिन ढले आना भी हिम्मत का काम हुआ करता था। इसी मलाड में बॉम्बे टाकीज को बनाया, सजाया और संवारा हिमांशु राय और देविका रानी ने। देविका रानी विलायत में पली बढ़ीं। हिमांशु राय से शादी की। दोनों जर्मनी गए। फिल्म बनाने की तकनीक सीखी और फिर दोनों ने मुंबई आकर साथ में फिल्में बनाने का कारोबार किया। हिमांशु राय नहीं रहे तो देविका रानी की एक रूसी पेंटर से दोस्ती हुई। उनकी दूसरी शादी भी हुई। वगैरह वगैरह..! ये छोटा सा किस्सा यहां इसलिए क्योंकि प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई नई वेब सीरीज ‘जुबली’ का आधार यही है। सीरीज देखते की दिलचस्पी ये जानकारी भी खूब बढ़ाती है कि बॉम्बे टाकीज को अशोक कुमार को सुपरस्टार बनाने का खिताब भी हासिल है।
[ad_2]
Source link