[ad_1]
शाहरुख भले पिछले कुछ सालों से पर्दे से दूर हो, लेकिन इस साल की शुरूआत से उन्होंने जो कमबैक किया है, उसके बाद से ‘पठान’ का जलवा हर तरफ दिखाई दे रहा हैं. मैदान हो या इवेंट, किंग खान का धमाकेदार अंदाज लोगों को उन पर फिर फिदा होने पर मजबूर कर ही देता है. इन दिनों चल रहे आईपीएल मैच चल रहे हैं, जहां शाहरुख अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर को चीयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. सोशल मीडिया वीडियो के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें किंग खान आरसीबी के क्रिकेटर विराट कोहली से प्यार जताते हुए नजर आ रहे हैं.
शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच गुरुवार को मैच था. ईडन गार्डन में ये मैच था, तो किंग खान मैदान में अपनी टीम चीयर करते दिखाई दिए. मैच को केकेआर ने 81 रनों से जीत लिया, लेकिन लोगों का दिल तो एसआरके जीत ले गए.
मैदान में विराट से मिलने पहुंचे किंग खान
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच काफी रोमांचक रहा. किंग खान अपनी टीम के सपोर्ट में थे, लेकिन इस जीत के बाद जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई, उन्होंने एक बार फिर लोगों को कहने के लिए मजबूर कर दिया कि किंग तो खान ही हैं. दरअसल, इस जीत के बाद शाहरुख काफी उत्साहित थे, वह मैदान में विराट से मिलने पहुंच गए.
झप्पी, प्यार-दुलार और डांस
जैसे ही विराट और शाहरुख का आमना सामना हुआ दोनों ने एक प्यारी सी झप्पी एक-दूसरे को पाई. फिर प्यार से शाहरुख ने विराट के गालों पर हाथ रखा और फिर किंग खान ने उन्हें ‘पठान’ के टाइटल सॉन्ग का हुक स्टेप भी सिखाया. विराट भी एक-एक स्टेप फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं. दो दिग्गजों का साथ में ये डांस फैंस खूब इन्जॉय कर रहे हैं.

सोशल मीडिया बोले- ‘फोटो ऑफ द डे’
ट्विटर पर यूजर्स शाहरुख की कोरियोग्राफी वाला ये वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं. दोनों के साथ में डांस, झप्पी और दुलार वाली तस्वीरों को यूजर्स ने ‘फोटो ऑफ द डे’ कह दिया. सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं मैच तो केकेआर ने जीत लिया, लेकिन दिल तो एसआरके जीत ले गए.
‘जवान’ और ‘डंकी’ का इंतजार
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही ‘जवान’ और ‘डंकी’ में नजर आएंगे. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारार ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब ओटीटी पर भी छाई हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Shah rukh khan, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : April 07, 2023, 09:35 IST
[ad_2]
Source link