[ad_1]
हाइलाइट्स
दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है.
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अबतक 20 मैच जीते हैं.
मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती मैच में शीर्ष क्रम के विफल होने के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कायरान पोलार्ड को चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बल्लेबाजों के एकजुट होकर प्रदर्शन करने की उम्मीद है. मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ एक समय 48 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद तिलक वर्मा (84 रन) और नेहाल वढेरा (21 रन) ने उन्हें सात विकेट पर 171 रन के स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि अंत में यह स्कोर आरसीबी के लिए काफी छोटा साबित हुआ.
पोलार्ड की मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ”मेरा मानना है कि सभी बल्लेबाजों को एकजुट होकर बल्लेबाजी करनी होगी. मुझे लगता है कि हमें किसी भी एक व्यक्ति को अलग नहीं करना चाहिए. क्रिकेट 11 खिलाड़ियों के साथ खेला जाता है और फिर टूर्नामेंट अभी शुरू ही हुआ है इसलिये हर कोई जीत से शुरुआत करने की कोशिश कर रहा है.”
टीम इंडिया में जिसे नहीं मिल रहे मौके, डिविलियर्स ने उसे बताया फ्यूचर कैप्टन, बयान से मची सनसनी
RCB नहीं है एबी डिविलियर्स की पत्नी की पहली पसंद, नाम सुनकर चौंके, पूछा- मजाक कर रही हो?
उन्होंने कहा, ”हां, हमने बल्लेबाजी इकाई के तौर पर अच्छी शुरुआत नहीं की है, लेकिन अंत में हम बैंगलोर में सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रहे. देखते हैं अब क्या होता है, क्योंकि अब हम वानखेड़े में फिर वापसी करेंगे.” मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच ने एक सिरे से इस बात को खारिज किया कि टीम दुनिया के नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म से चिंतित थी, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब वनडे सीरीज के बाद टीम के पहले मैच में नहीं चल सके.
उन्होंने कहा, ”हमें सूर्या की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है. मेरा मानना है कि हम टीम के अंदर जितना प्रभावित नहीं होते, उससे ज्यादा आप चिंतित हो जाते हैं.” कायरान पोलार्ड ने कहा, ”खिलाड़ियों के बुरे दिन भी होते हैं लेकिन क्रिकेटरों के खराब दिन को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जाता है और हम सकारात्मक रूख और पिछले 18 महीने में एक खिलाड़ी ने क्रिकेट में क्या किया है, इसे देखने के बजाय बार बार खराब प्रदर्शन के बारे में बात करते रहते हैं.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Kieron Pollard, Ms dhoni, Mumbai indians, Rohit sharma, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : April 07, 2023, 20:20 IST
[ad_2]
Source link