Home Breaking News Tamil Nadu: कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को दी धमकी, कहा- सत्ता में आते ही काटेंगे जीभ

Tamil Nadu: कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को दी धमकी, कहा- सत्ता में आते ही काटेंगे जीभ

0
Tamil Nadu: कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को दी धमकी, कहा- सत्ता में आते ही काटेंगे जीभ

[ad_1]

Congress leader threat to the judge who sentenced Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता मणिकंदन ने राहुल गांधी को सजा मामले में दिया बयान।
– फोटो : Social Media

विस्तार

डिंडीगुल जिला के कांग्रेस अध्यक्ष मणिकंदन गुरुवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान आपा खो बैठे। उन्होंने राहुल गांधी को सजा देने वाले जज की जीभ काटने की धमकी तक दे दी। उन्होंने 6 अप्रैल को पार्टी द्वारा किए जा रहे एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि जब हमारी सत्ता आएगी हम राहुल गांधी को जेल भेजने के लिए फैसला सुनाने वाले जज की जीभ काट देंगे। 

मामला दर्ज

डिंडीगुल पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर मणिकंदन के खिलाफ आईपीसी 153बी सहित तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसे लेकर जांच की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की एससी/एसटी विंग तमिलनाडु के डिंडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता का विरोध कर रही थी। इस दौरान जिला प्रमुख मणिकंदन ने कहा कि 23 मार्च को सूरत अदालत के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई। सुनिए, जस्टिस एच वर्मा जब भी कांग्रेस सत्ता में आएगी तब हम आपकी जीभ काट देंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here