Home Sports VIDEO: ‘कर बैठी सजना भरोसा..’ युजवेंद्र चहल और जो रूट के ठुमकों ने उड़ाया गर्दा, शिखर और बिलिंग्स ने लिए मजे

VIDEO: ‘कर बैठी सजना भरोसा..’ युजवेंद्र चहल और जो रूट के ठुमकों ने उड़ाया गर्दा, शिखर और बिलिंग्स ने लिए मजे

0
VIDEO: ‘कर बैठी सजना भरोसा..’ युजवेंद्र चहल और जो रूट के ठुमकों ने उड़ाया गर्दा, शिखर और बिलिंग्स ने लिए मजे

[ad_1]

हाइलाइट्स

युजवेंद्र चहल ने हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट झटके थे.
राजस्थान के तीसरे मैच से पहले जो रूट टीम के साथ जुड़ गए हैं.

नई दिल्ली. आईपीएल का खुमार भारत में चरम पर पहुंच चुका है. फैंस के साथ टीमों के प्लेयर्स भी इस लीग का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. उन्हीं में से एक राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी हैं. उन्होंने लीग के शुरू होते ही विदेशी खिलाड़ियों की मौज लेते नजर आ रहे थे. अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें युजवेंद्र चहल और जो रूट ने अपने शानदार डांस से सभी को हैरान कर दिया है.

युजवेंद्र चहल की सभी खिलाड़ियों के साथ अच्छी बॉडिंग नजर आती है. वह सभी से मस्ती करते नजर आते रहते हैं. वहीं, अब चहल राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम का मनोरंजन कर रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में फिरकी मास्टर जो रूट को स्टेप सिखाते नजर आए. उसके बाद दोनों ने शानदार तरीके से ताल से ताल मिला दी. हैरान की बात यह है कि इंग्लिश बैटर एक हिंदी गाने पर डांस कर रहे हैं. दोनों प्लेयर्स ने स्टेज पर ‘कर बैठी सजना भरोसा तेरे प्यार में’ गाने पर जमकर डांस किया. चहल ने यह वीडियो इंस्टाग्राम रील में शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जो रूट आपका आईपीएल में स्वागत है यूजी चहल स्टाइल में.’

Tags: IPL 2023, Joe Root, Rajasthan Royals, Yuzvendra Chahal



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here