[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का भले ही यह दूसरा सीजन है लेकिन हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की टीम ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है. IPL-2022 में यह टीम राजस्थान रॉयल्स को हराकर चैंपियन बनी थी. मौजूदा सीजन की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने अब तक के अपने दोनों मैचों में लगभग आसानी से जीत हासिल की है. टीम ने उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज किया था जबकि दूसरे मैच में इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 11 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से मात दी थी. हार्दिक ब्रिगेड को अपना अगला मुकाबला 9 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलना है. गुरुवार के मुकाबले में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर पर धमाकेदार जीत हासिल करके आत्मविश्वास से भरी केकेआर इस मैच में गुजरात टाइटंस को कड़ी टक्कर दे सकती है.
रविवार के इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कप्तान हार्दिक पंड्या को अपने बेटे अगस्त्य के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल भी नजर आ रहे हैं. वीडियो का शीर्षक “Like Father, Like Son (जैसा पिता, वैसा बेटा)दिया गया है.इसमें हार्दिक की बेटे के साथ बातचीत भी है. हार्दिक बेटे से पूछते हैं कि क्या वह बैटिंग करना पसंद करेगा जिस पर अगस्त्य का भोलेपन से भरा जवाब था-यह बैट बहुत बड़ा है,मैं बॉलिंग करूंगा. इसके बाद हार्दिक, बेटे की बॉलिंग पर बैटिंग करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : April 07, 2023, 17:39 IST
[ad_2]
Source link