Home Sports VIDEO: PSL में गेंदबाजों को जमकर कूटा, IPL में टीम को लूटा! सबसे महंगे खिलाड़ी की 4 गेंद में निकली हवा

VIDEO: PSL में गेंदबाजों को जमकर कूटा, IPL में टीम को लूटा! सबसे महंगे खिलाड़ी की 4 गेंद में निकली हवा

0
VIDEO: PSL में गेंदबाजों को जमकर कूटा, IPL में टीम को लूटा! सबसे महंगे खिलाड़ी की 4 गेंद में निकली हवा

[ad_1]

हाइलाइट्स

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद को धाकड़ खिलाड़ी ने किया मायूस
लगातार दूसरे मैच में रहा नाकाम, लखनऊ के खिलाफ 4 गेंद में आउट

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी बैटिंग को मजबूत करने के इरादे से कई खिलाड़ियों पर दांव खेला था और मोटी कीमत देकर खरीदा था. इसमें से इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी हैरी ब्रुक भी शामिल थे. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में 13.25 करोड़ रुपये की मोटी कीमत में खरीदा था. वो नीलामी में हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी थे. हैरी की बेस प्राइस महज 50 लाख थी. इसके बावजूद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने इतनी मोटी कीमत देकर अपने साथ जोड़ा. लेकिन, इस बैटर का आईपीएल डेब्यू शर्मनाक रहा.

हैरी ब्रुक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आईपीएल डेब्यू किया था. पहले मैच में ब्रुक का बल्ला खामोश रहा. उन्होंने महज 61 के स्ट्राइक रेट से 21 गेंद में 13 रन बनाए थे. यानी जितने पैसे में सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के इस पावर हिटर को खरीदा था, उससे भी कम रन बल्ले से निकले. इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में ब्रुक से बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन, ब्रुक एक बार फिर नाकाम रहे. महज 4 गेंद में ही उनका खेल खत्म हो गया.

बिश्नोई ने किया ब्रुक का खेल खत्म
ब्रुक ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की एक गेंद पर आगे निकलकर शॉट मारने की कोशिश की. लेकिन, बिश्नोई ने ब्रुक को क्रीज से बाहर निकलते देख, गेंद ऑफ स्टम्प से बाहर फेंक दी. ब्रुक गेंद तक नहीं पहुंच पाए और स्टम्प आउट हो गए. इस बार उनका स्ट्राइक रेट 75 का था.

Tags: Aiden Markram, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Pakistan super league, Sunrisers Hyderabad



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here