[ad_1]
हाइलाइट्स
एमएस धोनी का संभवत: यह आखिरी आईपीएल हो सकता है
मोईन अली ने धोनी के भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का अगला कप्तान कौन होगा? इसको लेकर चर्चा जोरों पर है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है. आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का कहना है कि उनके हमवतन टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की बागडोर संभाल सकते हैं.
इंग्लैंड के इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि स्टोक्स के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के पास भी भविष्य में टीम की कमान संभालने की क्षमता है. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के खिलाड़ियों की नीलामी में स्टोक्स पर 16.25 करोड़ रुपये खर्च किए, जो दर्शाता है कि फ्रेंचाइजी इस विश्व कप विजेता हरफनमौला को धोनी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देख रही है.
यह भी पढ़ें:MI v CSK Live Score: चेन्नई के सामने मुंबई बेबस, 6 विकेट गिरे, जडेजा ने तिलक को बनाया अपना तीसरा शिकार
‘स्टोक्स अनुभव की वजह से सीएसके का अहम सदस्य है’
वेबसाइट ‘ईएसपीएन-क्रिकइंफो’ के मुताबिक वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर मोईन ने इंग्लैंड के अपने कप्तान स्टोक्स के बारे में कहा, ‘वह वास्तव में आईपीएल में खेलने का आनंद ले रहे हैं.’ चेन्नई सुपर किंग्स ऐसी फ्रेंचाइजी है जहां आप यहां आते हैं और आप खुद ही परिस्थितियों का आनंद लेते हैं और वास्तव में इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलना पसंद करते हैं. वह (स्टोक्स) अपने अनुभव के कारण टीम का अहम सदस्य है.’
‘ऋतुराज को जिम्मेदारी उठाना पसंद है’
मोईन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भविष्य में इसकी संभावना है. क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन एमएस अभी टीम का नेतृत्व कर रहे है और वह कुछ समय के लिए कप्तान रहेंगे. भविष्य में कप्तान के लिए हमारे पास कुछ और विकल्प है. ऋतुराज एक शानदार खिलाड़ी है जो जिम्मेदारी उठाना पसंद करता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि फ्रेंचाइजी क्या चाहती है.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, MI vs CSK, Moeen ali, Ms dhoni, Ruturaj gaikwad
FIRST PUBLISHED : April 08, 2023, 21:05 IST
[ad_2]
Source link