[ad_1]
पिछले काफी समय से प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की चर्चा जोरों पर है। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच अभी से बज बना हुआ है। पिछले दिनों राम नवमी के अवसर पर इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ था। तब से यह खूब चर्चा में है। इस पोस्टर को लेकर विवाद भी हुआ। आरोप लगे कि पोस्टर में न तो माता सीता की मांग में सिंदूर नजर आ रहा है और न ही भगवान राम के शरीर पर जनेऊ। वहीं जब हनुमान जयंती पर हनुमान का पोस्टर रिलीज हुआ तो उनके लुक को लेकर भी मेकर्स को खूब आलोचना का शिकार होना पड़ा। अब इस फिल्म के पोस्टर में राम का लुक देखने के बाद एक आर्टिस्ट ने इसे चोरी करने का आरोप लगाया है।
प्रभास और कृति सेनन की यह फिल्म शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है। पहले फिल्म का टीजर और अब पोस्टर को लेकर जमकर विवाद छिड़ा हुआ है। रविवार को प्रतीक सांघर नाम के एक आर्टिस्ट ने रेडिट पर अपने आर्टवर्क का स्क्रीन शॉट शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसे शख्स का फेसबुक पोस्ट भी शेयर किया जो कि खुद को फिल्म का डिजाइनर बता रहा है। टीपी विजयन नाम के इस शख्स ने पिछले साल प्रभास के जन्मदिन पर यह फेसबुक पोस्ट साझा किया था।
इसे भी पढ़ें- Sunny Leone: ‘सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बनना चाहती’, जानिए बॉलीवुड में अपने आप को कहां देखती हैं सनी लियोनी?
प्रतीक ने टीपी विजयन के फेसबुक पोस्ट और आर्टवर्क को साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं भारत का एक सॉन्सेप्ट आर्टिस्ट हूं। मैंने भगवान राम का रामायाण के लिए एक लुक तैयार किया था, सोचा था शायद यह कभी बने। यह करीब एक साल पहले की बात है। आदिपरुष के ऑफिशियल कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट ने मेरा आर्टवर्क चुरा लिया और उसे मेरे इसी तरह के आर्टवर्क से जोड़कर बना लिया, इसलिए फेल होते हैं ऐसे प्रोजेक्ट।’
हालांकि इन आरोपों पर अभी तक आदिपुरुष के मेकर्स का कोई जवाब नहीं आया है। वहीं रामनवमी पर रिलीज हुए फिल्म के नए पोस्टर पर भी संजय दीनानाथ तिवारी ने मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें आदिपुरुष में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, देवदत्त नागे और सनी सिंह नजर आने वाले हैं।
[ad_2]
Source link