Home Sports जोस बटलर हो सकते है बाहर, संजू सैमसन की बढ़ी टेंशन, क्या 5 दोहरा शतक जड़ने वाले बैटर को मिलेगा मौका?

जोस बटलर हो सकते है बाहर, संजू सैमसन की बढ़ी टेंशन, क्या 5 दोहरा शतक जड़ने वाले बैटर को मिलेगा मौका?

0
जोस बटलर हो सकते है बाहर, संजू सैमसन की बढ़ी टेंशन, क्या 5 दोहरा शतक जड़ने वाले बैटर को मिलेगा मौका?

[ad_1]

हाइलाइट्स

5 दोहरा शतक जड़ने वाला खिलाड़ी बैठा है टीम से बाहर
क्या रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन देंगे मौका

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का ग्यारहवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर उतरेगी. दिल्ली की टीम अभी तक जीत का खाता भी नहीं खोल सकी है, वहीं राजस्थान ने 2 मैचों में एक जीत दर्ज की है. रॉयल्स के दिग्गज ओपनर जोस बटलर इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. बेशक संजू सैमसन के लिए यह चिंता वाली बात है. क्या कप्तान संजू सैमसन उनकी जगह इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 दोहरे शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को मौका देंगे.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के दिग्गज बैटर जो रूट के बारे में. जो रूट को आईपीएल में अभी तक एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है. उन्हें पंजाब के खिलाफ भी बाहर बैठना पड़ा था. रूट ने अपने करियर में 18 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं. टेस्ट में उन्होंने 5 दोहरे शतक ठोके हैं. उन्होंने टेस्ट में 10948, वनडे में 6207 और टी20 में 893 रन बनाए हैं.

RR vs DC की भिड़त आज, जानें किस टीम का पलड़ा भारी? कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर के खेलने की संभावना कम
बेहतरीन ओपनर जोस बटलर दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. उनके खेलने की संभावना काफी कम है. दरअसल, जोस बटलर पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शाहरुख खान का कैच लेते समय अपनी उंगली में चोट लगा बैठे थे.

IPL 2023: 1 हफ्ते में ही बाहर हुए 5 खिलाड़ी, तीन टीमों की नींदे उड़ीं, आरसीबी और केकेआर को ‘डबल डोज’

मौका मिलने पर होगा डेब्यू
बता दें कि जो रूट को अगर आज के मुकाबले में मौका मिला तो उनका आईपीएल में डेब्यू होगा. उन्होंने आज तक आईपीएल नहीं खेला है. ऑक्शन के दौरान पहले राउंड में उनपर किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई थी. वह दूसरे राउंड में राजस्थान के खेमे में शामिल हुए थे.

Tags: Joe Root, Joss Buttler, Rajasthan Royals, Sanju Samson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here