[ad_1]
हाइलाइट्स
सस्ते में आउट होते कोहली हो गए थे गुस्सा
कैफ ने बताया वो पल जब उन्होंने ली भीष्म प्रतिज्ञा
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल के शुरूआती सीजन से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए शिरकत कर रहे हैं. इस दौरान उनका प्रदर्शन भी बेहद सराहनीय रहा है. आरसीबी के लिए वह सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. कोहली से संबंधित एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने सुनाया है. दरअसल, आईपीएल के शुरूआती सीजन में मोहम्मद कैफ और विराट कोहली दोनों ही आरसीबी के बेड़े में शामिल थे. इस दौरान की एक घटना को याद करते हुए उन्होंने बताया है कि कैसे किंग कोहली एक मैच में सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद काफी गुस्सा हो गए थे.
कैफ ने केकेआर के साथ हुए पिछले मुकाबले के दौरान बात करते हुए कहा, ‘एक बार ऐसा ही हुआ था. जैसे वह केकेआर के खिलाफ आउट हुए हैं. वैसे ही एक मुकाबले में वह सस्ते में आउट हो गए थे. पवेलियन लौटने के बाद वह मेरी बगल वाली सीट पर बैठे. इस दौरान मुझे लगा वह जरुर अपना बैट गुस्से में फेकेंगे और उन्होंने ऐसा किया भी. आते ही उन्होंने अपना बैट दूर फेंक दिया और पैड निकालने लगे. फिर उन्होंने कहा अगले मैच में वह जरुर बड़ी पारी खेलेंगे.’
पूर्व क्रिकेटर ने आगे बताते हुए कहा, ‘अगले मैच मैच में वह जबर्दस्त लय में नजर आए और नाबाद 72 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. वह जरुर पिछले मैच में सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन उन्होंने अगले मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन करते हुए धूम मचा दी थी. तब मुझे महसूस हुआ कि ये खिलाड़ी बेहद खास है.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL, Mohammad kaif, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : April 08, 2023, 16:57 IST
[ad_2]
Source link