[ad_1]
हाइलाइट्स
21 वर्षीय खिलाड़ी ने फिर खेली तूफानी पारी
गेंदबाजों के लिए बटलर से भी ज्यादा बना खतरनाक
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 11वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुवाहाटी में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर देश के 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) प्रचंड लय में नजर आए. उन्होंने टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए कुल 31 गेंदों का सामना किया. इस बीच 193.54 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाने में कामयाब रहे. जायसवाल के बल्ले से इस दौरान 11 चौके एवं एक बेहतरीन छक्का निकला.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई राजस्थान के लिए शुरूआती ओवरों में जायसवाल अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर से ज्यादा आक्रामक नजर आए. युवा बल्लेबाज की धुंआधार बल्लेबाजी देख वहां उपस्थित हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया. हाल यह था कि उन्होंने दिल्ली के खिलाफ जहां 193.54 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके. वहीं बटलर ने 51 गेंद में 79 रन बनाए. इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 154.90 का ही रहा.
हैदराबाद के खिलाफ भी चला था जायसवाल का बल्ला:
आईपीएल 2023 के अपने पहले मुकाबले में भी वह जबर्दस्त लय में नजर आए थे. उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक अर्द्धशतकीय पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 37 गेंदों में 145.95 की स्ट्राइक रेट से 54 रन निकले थे. जायसवाल ने अपनी इस उम्दा पारी में कुल नौ चौके जड़े थे.
यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर:
यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में अबतक कुल 26 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 26 पारियों में 25.85 की औसत से 672 रन निकले हैं. आईपीएल में उनके नाम पांच अर्द्धशतक दर्ज है. जायसवाल का स्ट्राइक रेट 139.42 का है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Jos Buttler, Rajasthan Royals, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : April 08, 2023, 17:57 IST
[ad_2]
Source link