Home Sports 6, 4, 4, 4, 4 रहाणे के तूफान का शिकार रोहित का नौसिखिया गेंदबाज, 1 ओवर में लुटाए 23 रन, दांव पर लगा करियर!

6, 4, 4, 4, 4 रहाणे के तूफान का शिकार रोहित का नौसिखिया गेंदबाज, 1 ओवर में लुटाए 23 रन, दांव पर लगा करियर!

0
6, 4, 4, 4, 4 रहाणे के तूफान का शिकार रोहित का नौसिखिया गेंदबाज, 1 ओवर में लुटाए 23 रन, दांव पर लगा करियर!

[ad_1]

नई दिल्‍ली. मुंबई इंडियंस की टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शद खान अपने आईपीएल करियर का दूसरा ही मैच खेल रहे हैं. मध्‍यप्रदेश के गोपालगंज के रहने वाले 25 साल के इस युवा बॉलर का करियर दूसरे ही मैच में भारत के टेस्‍ट प्‍लेयर अजिंक्‍य रहाणे ने खतरे में डाल दिया है. इसी सीजन अर्शद ने आईपीएल डेब्‍यू किया है. यूं तो इस आईपीएल सीजन के पहले दोनों ही मैचों में कप्‍तान रोहित शर्मा ने अर्शद पर भरोसा जताया. अजिंक्‍य रहाणे की तूफानी बैटिंग के चलते कहीं इस युवा तेज गेंदबाज का करियर खतरे में ना पड़ जाए. रहाणे ने 27 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से 61 रन बनाए.

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. उनका यह निर्णय सही साबित हुआ. रवींद्र जडेजा और मिशेल  सेंटनर की फिरकी के जाल में मुंबई इंडियंस की टीम फंस गई और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई. ऐसे में सीएसके ने इस लक्ष्‍य का पीछा करने के लिए डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ को भेजा. कॉनवे अपना खाता तक नहीं खोल पाए. जिसके बाद नंबर-3 पर अजिंक्‍य रहाणे बैटिंग के लिए आए.

चौथे ओवर के दौरान युवा तेज गेंदबाज अर्शदन खान गेंदबाजी अटैक पर थे. इससे पहले दूसरा ओवर अर्शद ने डाला था, जिसमें उन्‍होंने दो वाइट के बावजूद छह रन ही दिए थे. चौथे ओवर में जब अर्शद अपना दूसरा ओवर डालने आए तब अजिंक्‍य रहाणे आठ गेंदों का सामना कर 13 रन बनाकर खेल रहे थे. पहली ही गेंद पर पूर्व उपकप्‍तान ने फाइन लेग के ऊपर से छक्‍का देकर मारा.

 क्रिकेट स्‍कोर को फुटबॉल में बदलना आदत है इनकी! पहले ही ओवर में डबल विकेट मेडन, 3 मैचों में दूसरी बार किया ऐसा 

12 पारियों में महज 170 रन, गोल्‍डन डक की हैट्रिक भी लगाई, वर्ल्‍ड नंबर-1 बैटर को लगी किसकी नजर?

रहाणे यहीं नहीं रुके. इसके बाद ओवर की अगली चार गेंदों पर उन्‍होंने चौके लगाए. दूसरी गेंद पर प्‍वाइंट, तीसरी गेंद पर शॉट थर्ड मैन के ऊपर से, चौथी गेंद पर कवर्स की दिशा में और पांचवीं गेंद पर स्‍ट्रेट ड्राइव के माध्‍यम से अजिंक्‍य रहाणे ने चौका लगाया. इस तरह से इस ओवर में कुल 23 रन आए.

इससे पहले अर्शद खान के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ डेब्‍यू मैच भी खास अच्‍छा नहीं रहा था. तब अर्शद ने 2.2 ओवर गेंदबाजी की और 12 की इकनॉमी से 28 रन लुटा दिए थे. इस दौरान उन्‍होंने एक विकेट भी निकाला. फाफ डु प्‍लेसिस उनका शिकार बने थे. अब रहाणे के हाथों पिटाई के बाद इस युवा तेज गेंदबाज का करियर दांव पर लग गया है.

Tags: Ajinkya Rahane, Indian premier league, IPL 2023, MI vs CSK, Ms dhoni, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here