[ad_1]
रिपोर्ट-गौरव कुमार
भोजपुर. बिहार के आरा के शाहबाज अनवर आईपीएल मेें चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके है. वो दाएं हाथ के आक्रमक तेज़ गेंदबाज़ हैं. शाहबाज आरा के मिल्की मोहल्ला के निवासी हैं. शाहबाज के पिता अनवर आलम बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं. वो पिछले 8-9 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं और अभी वो पटना के कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करते है. जिसके कोच बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कोच अशोक कुमार है.
शाहबाज अनवर हाल ही में आईपीएल की सबसे पुरानी और चर्चित महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स के टीम को नेट प्रैक्टिस करा कर वापस लौटे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के धुरंधर बल्लेबाज चाहे वो महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हो,अंबाती रायडू हो या ऋतुराज गायकवाड़ हो सबको शहबाज अपने आक्रमक तेज गेंदबाजी से छक्के छुड़ा कर वापस आ चुका है.
इस दौरान न्यूज 18 लोकल से बात करते हुए शाहबाज अनवर ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वो पिछले 8-9 साल से क्रिकेट में बतौर गेंदबाज खेल रहे है. उनका खेल आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से शुरू हुआ था, जो कि अब आईपीएल तक का सफर तय कर चुका है.शाहबाज ने बताया कि पिछले दो सालों से वो पटना के कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी में बोलिंग कोच अशोक कुमार के अंडर में प्रैक्टिस कर रहे है और लगातर जहां मौका मिलता है वो ट्रायल देते रहते है.
जानिए कैसा रहा शाहबाज अनवर का सफर
न्यूज़ 18 लोकल से बात करते हुए शाहबाज अनवर ने कहा, ‘पटना में प्रैक्टिस करने के दौरान कोच अशोक सर ने बताया कि तुमको चेपक जाना है.तुम्हारा चेन्नई सुपर किंग्स में नेट बॉलर के रूप में सलेक्शन हुआ है.वही पर एमआरएफ क्रिकेट संस्था में भी ट्रायल देना है.जिसके बाद हम तुरन्त बैग पैक किये और चेपक एमआरएफ क्रिकेट संस्था में चले गए. जहां स्कॉलरशिप के तौर पर सलेक्शन करने के लिए ट्रायल होता है.एमआरएफ क्रिकेट संस्था के मुख्य कोच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बॉलर ग्लेन मैक्ग्रा है.अगर वंहा सलेक्शन हो जाता है तो प्रैक्टिस से ले कर खाने-रहने सब कुछ की जिम्मेदारी एमआरएफ क्रिकेट संस्था की होगी’.ट्रायल के बाद शाहबाज अनवर चेपक में ही मौजूद चैन्नई सुपरकिंग्स टीम को जॉइन किये.जिसके बाद 5 सितारा होटल में रहने की व्यवस्था चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से की गई थी.
दिग्गज बैट्समैन को बॉलिंग से किया परेशान
शाहबाज ने बताया कि तकरीबन 20 दिनों तक नेट प्रैक्टिस चला.एक बॉलर को चार ओवर बैट्समैन को फेंकने के लिए मिलते थे.जिसमें पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी को भी बोलिंग किया.अंबाती रायडू को बोलिंग किया और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे धुरंदर बैट्समैन को तेज गेंदबाजी किये.इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बॉलर दीपक चाहर से बहुत कुछ सीखने को मिला. दिपक चाहर खुद आ कर बॉलिंग के गुड़ सिखाते थे.उन्होंने बताया कि डेथ ओवर में कैसे बॉलिंग की जाती है.डेथ ओवर में बॉलिंग के हिसाब से फील्ड कैसे सेट किया जाता है. इसके अलावेा एक बोलर के शरीर में बॉलिंग के लिए कौन-कौन अंग मजबूत होने चाहिए. शहबाज ने बताया कि भारत के जर्सी में देश के लिए खेलना ही एक मात्र सपना है.जिस तरह से हम लगातार मेहनत कर रहे है.उसको बढ़ाते रहेंगे ताकि देश के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिल सके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : April 08, 2023, 08:29 IST
[ad_2]
Source link