Home Breaking News China: ताइवान को घेरने की तैयारी में चीन! पीएलए ने भेजे 13 एयरक्राफ्ट और तीन युद्धपोत

China: ताइवान को घेरने की तैयारी में चीन! पीएलए ने भेजे 13 एयरक्राफ्ट और तीन युद्धपोत

0
China: ताइवान को घेरने की तैयारी में चीन! पीएलए ने भेजे 13 एयरक्राफ्ट और तीन युद्धपोत

[ad_1]

china hold three days military exercise around taiwan after president tsai ing wen usa visit blockade

चीनी सेना करेगी युद्धाभ्यास
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन ताइवान को घेरने की तैयारी कर रहा है। दरअसल चीन की सेना तीन दिनों तक ताइवान के नजदीक युद्धाभ्यास करेगी। चीन की सेना पीएलए के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने यह जानकारी दी है। बता दें कि चीन का यह एलान ऐसे वक्त आया है, जब ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन हाल ही में अमेरिका के दौरे से लौटी हैं।  ताइवानी राष्ट्रपति के इस दौरे से चीन नाराज है और  चीन के युद्धाभ्यास को उसकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। ताइवान के चारों तरफ 13 चाइनीज एयरक्राफ्ट और तीन युद्धपोत देखे गए हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। 

ताइवानी राष्ट्रपति अमेरिकी स्पीकर की मुलाकात से बौखलाया चीन

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने बीते बुधवार को अमेरिका के निचले सदन के सभापति केविन मैकार्थी से कैलिफोर्निया में मुलाकात की थी। यह पहली बार हुआ कि किसी ताइवानी राष्ट्रपति ने अमेरिका की धरती पर यूएस स्पीकर से मुलाकात की। इस मुलाकात पर चीन ने धमकी दी थी कि अगर राष्ट्रपति साई इंग वेन, अमेरिकी स्पीकर से मिलीं तो सही नहीं होगा। हालांकि ताइवानी राष्ट्रपति ने चीन की इस धमकी को दरकिनार कर अमेरिकी स्पीकर से मुलाकात की। 

ये भी पढ़ें- US Taiwan China: ताइवान की राष्ट्रपति ने अमेरिकी स्पीकर मैकार्थी से की मुलाकात, चीन बौखलाया

पहले भी ताइवान की घेराबंदी कर चुकी है चीन की सेना

बीते साल अगस्त में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की तत्कालीन सभापति नैंसी पेलोंसी ने भी ताइवान का दौरा किया था। उस समय भी चीन ने इस पर कड़ा एतराज जताया था और ताइवान को धमकी दी थी। हालांकि ताइवान चीन की धमकी के आगे नहीं झुका। इसके बाद चीन ने ताइवान के जलीय क्षेत्र के चारों तरफ युद्भाभ्यास शुरू कर दिया था। इस तरह चीन ने एक तरह से ताइवान की चारों तरफ से घेराबंदी कर ली थी। चीन के 21 एयरक्राफ्ट्स ताइवान की सीमा में भी दाखिल हो गए थे। इस दौरान चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। 

चीन द्वारा ताइवान की घेराबंदी के बाद अमेरिका ने भी अपने युद्धपोत ताइवान की सीमा के आसपास तैनात कर दिए थे। अब एक बार फिर चीन ताइवान की घेराबंदी की कोशिश कर रहा है। बता दें कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और यही वजह है कि वह ताइवान की राष्ट्रपति के अमेरिका दौरे का विरोध कर रहा है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here