Home Breaking News Corona: कोरोना ने फिर बदला स्वरूप, बच्चों में भी मिला संक्रमण, नए सब-वैरिएंट के नौ राज्यों में 116 मामले मिले

Corona: कोरोना ने फिर बदला स्वरूप, बच्चों में भी मिला संक्रमण, नए सब-वैरिएंट के नौ राज्यों में 116 मामले मिले

0
Corona: कोरोना ने फिर बदला स्वरूप, बच्चों में भी मिला संक्रमण, नए सब-वैरिएंट के नौ राज्यों में 116 मामले मिले

[ad_1]

Coronavirus cases updates Covid-19 new XBB sub-variant found in india

Coronavirus
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच इसका एक और स्वरूप एक्सबीबी.1.16.1 सामने आया है। देश के नौ राज्यों में इसके 116 मामले सामने आए हैं। गौर करने वाली बात है कि यह संक्रमण बच्चों में भी मिल रहा है। इसका एक नया लक्षण आंखों में लालपन के रूप में सामने आया है।

वायरस के स्वरूप में इस बदलाव का जिक्र शुक्रवार को अधिकारियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में बताया गया कि ओमिक्रॉन के स्वरूप बदलने के बाद एक्सबीबी उप स्वरूप सामने आया था। एक्सबीबी ने स्वरूप बदला तो एक्सबीबी.1.16 सामने आया। भारत में वर्तमान में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए यही स्वरूप जिम्मेदार है।

दिल्ली में भी इससे जुड़े केस

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, केरल और पुडुचेरी में इससे जुड़े मामलों की पुष्टि हुई है। डॉ. स्कारिया ने बताया कि भारत के अलावा अब तक 13 देशों में 80 से ज्यादा सीक्वेंस एक्सबीबी.1.16.1 उप वेरिएंट अपलोड हुए हैं। इससे पता चलता है कि अन्य देशों में भी वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here