[ad_1]
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में हैवी-वेट चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरी तो उम्मीद थी कि नंबर-1 टी20 बैटर सूर्यकुमार यादव बल्ले से कहर बरपाएंगे लेकिन बैक टू बैक दूसरे मुकाबले में यह 360 डिग्री बैटर फ्लॉप रहा. दो गेंदों का सामना करने के बाद सूर्या महज एक रन बनाकर आउट हुए. आईपीएल के शुरुआती दो मैचों में सूर्या आठ की औसत से महज 16 रन ही बना पाए हैं. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए चिंता का विषय बन गया है. अभी आईपीएल शुरुआती स्तर पर ही है. अगर सूर्या का बल्ला नहीं चला तो इस टीम का हाल बीते आईपीएल सीजन जैसा ही हो जाएगा.
गोल्डन डक की लगा चुके हैं हैट्रिक
सूर्यकुमार यादव की काबिलियत के चलते ही आगामी 50 ओवरों के विश्व कप को देखते हुए इस फॉर्मेट में उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं. टी20 में वो पहले ही अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं. वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट में नंबर-1 बल्लेबाज हैं. पहले टेस्ट और फिर वनडे में सूर्याकुमार यादव अपने टी20 वाले अंदाज का प्रभाव छोड़ पाने में विफल रहे हैं. नए फॉर्मेट में खेलने के चक्कर में उनका टी20 का प्रदर्शन भी अब प्रभावित होता नजर आ रहा है.
12 पारियों में बनाए महज 170 रन
सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस साल की शुरुआत से ही शांत है. 15 जनवरी के बाद से वो वनडे, टी20 और टेस्ट में मिलाकर सभी फॉर्मेट में 12 बार बैटिंग कर चुके हैं. इस दौरान उनके बैट से महज 170 रन आए. टेस्ट टीम में उन्हें श्रेयस अय्यर के चोटिल होने पर मौका मिला. सूर्या इसका फायदा नहीं उठा पाए. फिर वनडे में भी जैसे-तैसे वो प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना पाए.
टी20 का नंबर-1 बल्लेबाज इस दौरान तीनों वनडे मैचों में पहली गेंद पर आउट हुए. बीती 15 पारियों में वो महज 15.45 की औसत से ही रन बना पाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 107 का रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CSK vs MI, Indian premier league, IPL 2023, MI vs CSK, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : April 08, 2023, 21:02 IST
[ad_2]
Source link