Home Breaking News Jharkhand: ईडी की टीम खनन स्थल तक पहुंची तो हुआ मामले का खुलासा, सोरेन का करीबी पंकज जेल से करा रहा अवैध खनन

Jharkhand: ईडी की टीम खनन स्थल तक पहुंची तो हुआ मामले का खुलासा, सोरेन का करीबी पंकज जेल से करा रहा अवैध खनन

0
Jharkhand: ईडी की टीम खनन स्थल तक पहुंची तो हुआ मामले का खुलासा, सोरेन का करीबी पंकज जेल से करा रहा अवैध खनन

[ad_1]

ED fresh inspection reveals illegal coal mining still underway at Cm Hemant Soren aide site in Sahebganj

अवैध खनन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अवैध खनन के मामले में झारखंड की जेल में बंद पंकज मिश्रा साहिबगंज के नीबू पहाड़ इलाके में अब भी अवैध खनन करा रहा है। वह सीएम सीएम हेमंत सोरेन का करीबी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम खुद खनन स्थल तक पहुंची, जहां पर उसे खनन में इस्तेमाल किए जा रहे विस्फोटक पड़े मिले। इसके बाद पंकज मिश्रा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ईडी अवैध खनन और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच कर रही है। मिश्रा को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था।

ईडी ने शुक्रवार को कहा कि मौजा सिवरिया, अंचल मांडरो में स्थित खनन स्थल की बुधवार को शीर्ष अधिकारियों की एक टीम ने पहचान की और उसका निरीक्षण किया। ईडी के अनुसार यह वही स्थल था, जिसका जुलाई, 2022 में संयुक्त निरीक्षण दल ने दौरा किया था। पहले भी अधिकारियों ने दावा किया था कि यहां पंकज मिश्रा और विष्णु यादव के जरिये अवैध खनन चलाया जा रहा है। एजेंसी

बढ़ गया है खनन का दायरा

अवैध खनन की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय लगातार साहिबगंज व आसपास के इलाके में दबिश दे रहा है। 25 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक अवैध खनन को लेकर ईडी ने लगातार पांच दिनों तक सर्वेक्षण किया था। करीब आठ महीने से नीबू पहाड़ के इलाके में अवैध खनन किया जा रहा था।

कई नई जगहों पर खनन के प्रयास

आगे की जांच के लिए यहां ड्रोन उड़ाने का भी अनुरोध किया गया था। जांच में पाया गया कि कई नई जगहों पर छेद किए गए हैं और उनमें बारूद लगाया गया है। जाहिर तौर पर इसमें विस्फोट कराने की तैयारी की गई थी। ईडी ने साहिबगंज पुलिस को एक पत्र में यह जानकारी दी और कार्रवाई करने की मांग की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here