[ad_1]
करीब 300 से अधिक फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन कर चुकी फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला ने अगले हफ्ते 14 अप्रैल 2023 को अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘शाकुंतलम’ में कॉस्ट्यूम डिजाइन किए है। इस फिल्म में नीता लुल्ला के लिए कॉस्टयूम डिजाइन करना बहुत ही चैलेंजिंग रहा है। मुंबई में आयोजित इस फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नीता लुल्ला ने इस बात का खुलासा किया कि इस फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइन करने के लिए उन्हें किस तरह की तैयारियां करनी पड़ी।
फिल्म ‘शाकुंतलम’ कालिदास द्वारा लिखित नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम पर आधारित है। इस फिल्म में राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। नीता लुल्ला कहती हैं, ‘ऐसी कहानी सुन -सुन कर हम लोग बड़े हुए हैं। बचपन में मैं अमर चित्र कथा पढ़ती रहती थी और कहानी पढ़ते ही हम अपने दिमाग में सोच लेते थे कि उस दौर में किस तरह के कपड़े लोग पहनते रहे होंगे। पूरी कहानी दिमाग में एक फिल्म की तरह चलती थी। उसी सोच और कुछ पत्रिकाओं के फोटो के आधार पर मैंने इस फिल्म के लिए कॉस्टयूम डिजाइन किए हैं।
[ad_2]
Source link