Home Sports VIDEO: जडेजा गोली से तेज रफ्तार गेंद के बीच बने दीवार, दूर जाकर गिरे अंपायर, IPL के सबसे अमीर बैटर से बचाई जान!

VIDEO: जडेजा गोली से तेज रफ्तार गेंद के बीच बने दीवार, दूर जाकर गिरे अंपायर, IPL के सबसे अमीर बैटर से बचाई जान!

0
VIDEO: जडेजा गोली से तेज रफ्तार गेंद के बीच बने दीवार, दूर जाकर गिरे अंपायर, IPL के सबसे अमीर बैटर से बचाई जान!

[ad_1]

नई दिल्‍ली. मुंबई इंडियंस बनाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स मैच के दौरान शनिवार रात रवींद्र जडेजा सुपर हीरो बनकर उभरे. अपनी शानदार गेंदबाजी से ज्‍यादा इस वक्‍त उनकी चर्चा अंपयर की जान बचाने के लिए हो रही है. जी हां, आपने सही सुना. इस मैच के दौरान मुंबई के वानखेड़े मैदान पर जड्डू का सुपरमैन अवतार देखने को मिला. जडेजा ने अंपायर को गेंद लगने से बचा लिया. इस वक्‍त सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके बाद हर कोई बीसीसीआई की ए प्‍लस कांट्रैक्‍ट लिस्‍ट में शामिल जड्डू की तारीफ कर रहा है. धोनी की टीम के इस तुरुप के इक्‍के ने मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई.

यह पूरा घटनाक्रम नौवें ओवर के दौरान सामने आया. रवींद्र जडेजा के सामने बैटिंग पर आईपीएल 2023 का दूसरा सबसे अमीर खिलाड़ी था. मुंबई इंडियंस ने ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा था. ग्रीन ने दूसरी गेंद पर जोरदार शॉट सामने बॉलर के ऊपर से मारना चाहा.

Tags: Indian premier league, IPL 2023, MI vs CSK, Ravindra jadeja



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here