[ad_1]

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
– फोटो : एएनआई
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रविवार को उन्होंने कहा कि राहुल ने जो ट्वीट किया, वह अपमानजनक है। एक बार पीएम नरेंद्र मोदी यहां से वापस चले जाएंगे तो 14 अप्रैल के बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अभी भी अरविंद केजरीवाल के निमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, पीएम मोदी सरूसजई स्टेडियम में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह नामरूप में 1709 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित नए असम पेट्रो केमिकल्स लिमिटेड 500 परियोजना टीपीडी मेथनॉल का उद्घाटन करेंगे। वह ब्रह्मपुत्र नदी पर 3,197 करोड़ रुपये की लागत से पलासबाड़ी-सुआलकुची को जोड़ने वाले एक अन्य पुल की आधारशिला रखेंगे।
यह भी पढ़ें: Adani Row: असम सीएम सरमा का राहुल गांधी पर पलटवार, पूछा- बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों की कमाई कहां छिपाई?
[ad_2]
Source link