Home Breaking News भारत ने चीन-पाकिस्तान को दिया झटका: श्रीनगर में G-20 बैठक की तारीख तय, रोते रह गए दोनों पड़ोसी देश

भारत ने चीन-पाकिस्तान को दिया झटका: श्रीनगर में G-20 बैठक की तारीख तय, रोते रह गए दोनों पड़ोसी देश

0
भारत ने चीन-पाकिस्तान को दिया झटका: श्रीनगर में G-20 बैठक की तारीख तय, रोते रह गए दोनों पड़ोसी देश

[ad_1]

India snubs China & Pakistan, fixes G20 meet in Srinagar

जी-20
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने चीन और पाकिस्तान के विरोध को नजरअंदाज करते हुए श्रीनगर में G-20 बैठक की तारीख तय कर दी है। भारत ने शुक्रवार को अपना जी-20 कैलेंडर अपडेट करते हुए कहा कि पर्यटन पर कार्य समूह की बैठक 22 मई से 24 मई के बीच श्रीनगर में होगी। 

बता दें कि पाकिस्तान और चीन नहीं चाहते थे कि टूरिज्म पर जी-20 की वर्किंग ग्रुप की मीटिंग यहां हो। पाकिस्तान ने तो इसके लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन तक से गोलबंदी करने की कोशिश की थी। हालांकि, भारत ने अब साफ कर दिया है कि बैठक श्रीनगर में ही होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश की तरह ही चीन श्रीनगर में होने जा रही बैठक से भी दूरी बना सकता है लेकिन इसमें कभी कोई शक नहीं था कि बैठक श्रीनगर में होगी। 

सभी 28 राज्य और आठ केंद्र शासित राज्यों में हो रही बैठक 

रिपोर्ट्स के अनुसाार, श्रीनगर में होने वाली बैठक की तैयारी बीते साल ही शुरू हो गई थी। खास है कि सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में जी-20 की बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी के मद्देनजर अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बैठक रखी गई थी। इसको लेकर चीन और पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी। चीन अरुणाचल प्रदेश पर खुद दावा करता है, जबकि हकीकत ये है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here