[ad_1]
हाइलाइट्स
वेंकटेश अय्यर की विस्फोटक पारी भी KKR के न आई काम
गुजरात टाइटंस ने सीजन की तीसरी सफलता हासिल की
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) का 13वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर को सात विकेट से जीत मिली है. मैच के हीरो मध्यक्रम के खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) रहे. उन्होंने टीम के लिए आखिरी ओवर में यश दयाल के खिलाफ पांच छक्के लगाते हुए जीत दिलाई है. उन्होंने इस मुकाबले में कुल 21 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से 228.57 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 48 रन निकले. उन्होंने अपनी इस उम्दा पारी में कुल एक चौका और छह छक्के लगाए.
वेंकटेश अय्यर ने भी दिखाया दम:
केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर भी मध्यक्रम में खूब चमके. उन्होंने टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 40 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से 207.50 की स्ट्राइक रेट से 83 रन निकले. अय्यर ने अपनी इस उम्दा पारी में कुल सात चौके एवं पांच छक्के लगाए. इसके अलावा कैप्टन नितीश राणा ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में 45 रन का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- थ्रीडी प्लेयर ने अहमदाबाद में मचाया कोहराम, आतिशी बल्लेबाजी देख दुनिया हुई फैन
जीटी के लिए बल्लेबाजी में विजय शंकर और साई सुदर्शन चमके:
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी की टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए विजय शंकर ने 24 गेंदों में नाबाद 63 रन की धुंआधार पारी खेली. इसके अलावा साई सुदर्शन भी अर्द्धशतक जड़ने में कामयाब रहे. उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 38 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से 139.47 की स्ट्राइक रेट से 53 रन निकले.
गेंदबाजी में सुनील नरेन चमके:
गेंदबाजी के दौरान केकेआर के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस दौरान 8.25 की इकोनॉमी से 33 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. नरेन के अलावा सुयश शर्मा ने एक विकेट चटकाए.
वहीं जीटी के लिए केकेआर के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज कप्तान राशिद खान रहे. उन्होंने हैट्रिक जमाते हुए तीन सफलता प्राप्त की. खान के अलावा अल्जारी जोसेफ ने दो और मोहम्मद शमी एवं जोश लिटिल ने एक-एक विकेट चटकाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gujarat Titans, Kolkata Knight Riders, Venkatesh Iyer, Vijay shankar
FIRST PUBLISHED : April 09, 2023, 19:37 IST
[ad_2]
Source link