[ad_1]
नई दिल्ली. रिंकू सिंह ने जो आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान किया उसपर विश्वास कर पाना इतना भी आसान नहीं है. आखिरी ओवर में पांच छक्के जड़कर उन्होंने राशिद खान की कप्तानी वाली टीम के जबड़े से जीत छीन ली. गुजरात टाइटंस निश्चित होकर बैठी थी कि यह मैच उनका है. यश दयाल जैसे युवा गेंदबाज को इसी वजह से 20वें ओवर में गेंद भी थमाई गई. बैक टू बैक पांच छक्के जड़कर रिंकू सिंह ने इतिहास रच दिया.
5 बैटर एक ओवर में लगा चुके हैं पांच छक्के
- साल 2012 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के बॉलर राहुल शर्मा के ओवर में 5 छक्के जड़े थे.
- साल 2020 में राजस्थान रॉयलल्स के राहुल तेवतिया ने पंजाब किंग्स के शेल्डन कॉट्रेल के खिलाफ यह कारनामा किया.
- चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा साल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल के खिलाफ ओवर में पांच छक्के लगा चुके हैं.
- मार्कस स्टोइनिस लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2022 के दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स के शिवम मावी के ओवर में 5 छक्के जड़ चुके हैं.
- जेसन होल्डर भी इसी आईपीएल सीजन के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के शिवम मावी के ओवर में 5 छक्के जड़ चुके हैं.
रिंकू सिंह की पारी सबसे आगे
अब मन में सवाल उठना लाजमी है कि एक ओवर में पांच छक्के तो अन्य बैटर भी जड़ चुके हैं. ऐस में रिंकू सिंह को इस लिस्ट में पहले स्थान पर जगह क्यों दी जाए. इसकी मुख्य वजह है रन चेज. किसी बॉलर की खराब गेंदबाजी के सामने पांच छक्के लगाना फिर भी आसान है लेकिन जब आखिरी ओवर में पांच छक्कों की दरकार हो तो एक खराब गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज भी काफी घातक बन जाता है.
20वें ओवर में रिंकू सिंह के सामने 29 रनों का विशाल लक्ष्य था. ऐसा अब से पहले कभी आईपीएल में नहीं हुआ था. रिंकू के साथ दूसरे छोर पर कोई बैटर भी नहीं था. अगर कोई बड़ा खिलाड़ी उनके साथ खेल रहा होता तब भी इतना बड़ा लक्ष्य एक ओवर में नहीं भेदा गया है. यही वजह है कि इतने प्रेशर के बावजूद वो कोलकाता नाइटराइडर्स को जीत दिलाने में सफल रहे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chris gayle, Gujarat Titans, Indian premier league, IPL 2023, Kolkata Knight Riders, Marcus Stoinis, Ravindra jadeja
FIRST PUBLISHED : April 09, 2023, 20:48 IST
[ad_2]
Source link