[ad_1]
हाइलाइट्स
दिल्ली की टीम में शामिल था युवा खिलाड़ी
पिता से सीखी हैं क्रिकेट की बारीकियां
नई दिल्ली. शर्मा जी के इस होनहार बेटे की कहानी जानने के लिए आपको चलना होगा आईपीएल सीजन 2018 में. आज की दिल्ली कैपिटल्स तब दिल्ली डेयरडेविल्स हुआ करती थी. टीम के लिए वह सीजन बेहद निराशाजनक था. दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सीजन की पहली टीम बन गई थी. जब खोने को कुछ बचा नहीं तो टीम के उन युवा खिलाड़ियों को मौका मिला, जो आईपीएल के लिए बिलकुल नए थे.
दिल्ली ने 17 साल के एक लड़के को टीम में शामिल किया. उस मैच में भी दिल्ली के चार विकेट जल्दी गिर गए थे. छठे नंबर पर यह लड़का उतरा और मैदान में बॉलर्स के धागे खोलना शुरू कर दिए. महज 19 गेंदों में 46 रन की तूफानी पारी खेल डाली. इस पारी में लोगों का ध्यान उस लड़के की ओर तब गया, जब उसने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी की गेंदों पर लगातार एक चौका और दो छक्के जड़े. यह खिलाड़ी था अभिषेक शर्मा. इन तीन शॉट्स ने ही अभिषेक की कीमत में सीजन दर सीजन इजाफा किया. 50 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले अभिषेक शर्मा के लिए मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद में 6.50 करोड़ रुपये खर्चे हैं.
हैदराबाद को है जीत की तलाश
अभिषेक के पिता, राजकुमार शर्मा रणजी प्लेयर रह चुके हैं. वह लेफ्ट आर्म स्पिनर थे. बाद में उन्होंने क्रिकेट कोचिंग शुरू कर दी. अभिषेक को शुरुआती दिनों की ट्रेनिंग पिता से ही मिली. आईपीएल में अभिषेक अब तक 37 मैच खेल चुके हैं, जिनमें 2 पचासे उनके नाम हैं.
CSK को मिलेगी और पावर, धोनी की टीम में शामिल होंगे 2 घातक खिलाड़ी, एक मचा चुका है तहलका
IPL 2023: ‘नाम बड़े और दर्शन छोटे’…3 प्लेयर्स पर फ्रेंचाइजियों ने उड़ाए करोड़ों, अब लग गया चूना!
लॉकडाउन के दौरान युवराज सिंह ने जिन दो खिलाड़ियों को व्यक्तिगत ट्रेनिंग देने के लिए बुलाया था, उनमें एक तो थे शुभमन गिल और दूसरे अभिषेक. सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो टीम के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. हैदराबाद को पहले 2 मुकाबलों में बड़ी हार का सामना करना पड़ा. सनराइजर्स अपना तीसरा मैच 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Abhishek Sharma, IPL 2023, Sunrisers Hyderabad
FIRST PUBLISHED : April 09, 2023, 14:12 IST
[ad_2]
Source link