[ad_1]
हाइलाइट्स
मुंबई को हराकर चेन्नई ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
12 अप्रैल को राजस्थान से होगी सीएसके की भिड़ंत
नई दिल्ली. चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंद कर अपना विजयी अभियान जारी रखा. गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला मैच गंवाने वाली सीएसके की यह लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले एमएस धोनी की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 12 रन से हराया था. प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर मौजूद चेन्नई को अब अपने होम ग्राउंड पर 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है. खिलाड़ियों की इंजरी से जूझ रही चेन्नई के लिए इस मैच से पहले अच्छी खबर आई है.
दरअसल, आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन बॉलिंग करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज महीश तीक्ष्णा और मथिशा पथिराना जल्द ही टीम से जुड़ेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों खिलाड़ी 10 अप्रैल को सीएसके के स्क्वाड में शामिल हो जाएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में महीश तीक्ष्णा और मथिशा पथिराना श्रीलंकाई टीम में शामिल थे. 8 अप्रैल को सीरीज का आखिरी टी20 मैच खेल गया. पिछले साल आईपीएल डेब्यू करने वाले मिस्ट्री स्पिनर महीश तीक्ष्णा ने लीग के 9 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे. वहीं, मध्यम गति के तेज गेंदबाज मथिशा पथिराना ने 2 मैचों में 2 विकेट लिए थे.
चाहर की चोट ने बढ़ाई टेंशन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान चेन्नई के स्टार पेसर दीपक चाहर को चोट के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा. उन्हें हैमस्ट्रिंग में तकलीफ बताई जा रही है. चोट की वजह से दीपक चाहर आईपीएल के पिछले सीजन में भी नहीं खेल पाए थे. चाहर का चोटिल होना चेन्नई के लिए बड़ा झटका है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन इंजरी की वजह से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.
जहां ठोकी ट्रिपल सेंचुरी, वहीं 0 पर आउट, Impact Player बनकर भी नहीं बची लाज, कैसे होगा कमबैक?
बेन स्टोक्स और मोइन अली भी अनफिट होने की वजह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे. सुरेश रैना की मानें तो दीपक चाहर कई मैचों के लिए आउट हो गए हैं. रैना ने जियो सिनेमा पर कॉमेंट्री के दौरान कहा, ऐसा लगता है कि दीपक 4-5 मैच के लिए बाहर हो गए हैं. शायद उन्हें दोबारा हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई है. बाकी सब आईपीएल वेन्यू चेन्नई से काफी दूर हैं और इस दौरान काफी सफर भी करना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : April 09, 2023, 13:14 IST
[ad_2]
Source link