Home Sports IPL में शतक ठोक अनजान खिलाड़ी रातों-रात बना स्‍टार, करियर हुआ तबाह, जानिए अब है कहां ?

IPL में शतक ठोक अनजान खिलाड़ी रातों-रात बना स्‍टार, करियर हुआ तबाह, जानिए अब है कहां ?

0
IPL में शतक ठोक अनजान खिलाड़ी रातों-रात बना स्‍टार, करियर हुआ तबाह, जानिए अब है कहां ?

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीएल 2011 में ठोका था तूफानी शतक
टीम इंडिया में जगह पाने का बन गया था दावेदार

नई दिल्‍ली. आईपीएल का सीजन 2011 आप भूले नहीं होंगे. मोहाली का मैदान था और पुणे वॉरियर्स के खिलाफ हार के बाद पंजाब की टीम जीत की तलाश में थी. सामने थी चेन्नई सुपर किंग्स जो अपने विजय रथ पर सवार थी. चेन्नई ने पहले बैटिंग की और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 188 रन टांग दिए. बेहद अहम हो चुके इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान रहे एडम गिलक्रिस्ट ने बड़ा दांव चला.

शॉन मार्श की जगह जिस खिलाड़ी को ओपन करने भेजा, वह अब तक आईपीएल में गुमनाम था, लेकिन वह दिन उसका था. पॉल वल्थाटी का दिन. चेन्नई मैच हार चुका था. वल्थाटी ने गजब की पारी खेली. महज 63 गेंदों पर ताबड़तोड़ नाबाद 120 रन जड़ दिए. 19 चौके और 2 छक्कों से सजी इस विध्वंसक पारी ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया.

क्रिकेट के जानकार उनके सुनहर करियर के दावे करने लगे थे. इसके बाद जब एडम गिलक्रिस्ट ने भी उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में शामिल होने योग्य करार दिया तो फिर किसी को पॉल वल्थाटी के चमकीले करियर पर शक नहीं था. हालांकि, इस वन मैच वंडर की चमक वक्‍त के साथ फीकी पड़ती गई. हाल यहां तक आ गया कि 2013 के आईपीएल में उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला. चोटों ने पॉल वल्थाटी का करियर तबाह कर दिया.

CSK को मिलेगी और पावर, धोनी की टीम में शामिल होंगे 2 घातक खिलाड़ी, एक मचा चुका है तहलका

शर्मा जी ने तराशा, बेटे ने मचाया कोहराम, 3 शॉट्स से ही IPL में बन गया था करोड़ों का खिलाड़ी

युवा खिलाड़ियों को तराश रहे
पॉल वल्थाटी एयर इंडिया के लिए काम करते हैं. वह घरेलू प्रतियोगिताओं में एयरलाइंस की तरफ से खेलते हैं. वल्थाटी मुंबई में युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी देते हैं. पॉल वल्थाटी ने आईपीएल में 23 मैच खेल 505 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे.

Tags: Indian premier league, IPL 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here