Home Breaking News Karnataka: बीएन चंद्रप्पा होंगे कर्नाटक कांग्रेस के नए कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा फैसला

Karnataka: बीएन चंद्रप्पा होंगे कर्नाटक कांग्रेस के नए कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा फैसला

0
Karnataka: बीएन चंद्रप्पा होंगे कर्नाटक कांग्रेस के नए कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा फैसला

[ad_1]

Karnataka election 2023 bn chandrappa appointed congress working president dk shivakumar

कर्नाटक कांग्रेस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह नियुक्ति की है। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर. ध्रुवनारायण का बीते महीने निधन हो गया था। अब आर. ध्रुवनारायण की जगह बीएन चंद्रप्पा की नियुक्ति की गई है।

कर्नाटक कांग्रेस में अब पांच कार्यकारी अध्यक्ष

कर्नाटक कांग्रेस में अब प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के अलावा पांच कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इनमें नवनियुक्त बीएन चंद्रप्पा के अलावा रामलिंगा रेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खांद्रे, सतीश जारकीहल्ली शामिल हैं। बीएन चंद्रप्पा चित्रदुर्ग संसदीय सीट से 2014 में मोदी लहर के बावजूद चुनाव जीत चुके हैं। सेंट्रल कर्नाटक में बीएन चंद्रप्पा का प्रभाव माना जाता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर इस इलाके में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश की है। 

ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव : शोले के रामगढ़ में भाजपा का राममंदिर का दांव, 50 सीटों पर नई धार देने की तैयारी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here