[ad_1]

Amit Shah
– फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल प्रदेश दौरे पर पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने किबिथू में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने चीन को करारा जवाब दिया। दरअसल, चीन ने आज ही अमित शाह के दौरे पर एतराज जताया था। इस पर शाह ने कहा कि हमारी जमीन की तरफ कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। सैनिकों के पराक्रम से हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। ऐसे में हमारी सीमा में अतिक्रमण की तो कोई बात ही नहीं है। देश की सुई की नोक जितनी जमीन भी कोई नहीं ले सकता।
#WATCH | The entire country can sleep peacefully in their homes today because our ITBP jawans & Army is working day & night on our borders. Today, we can proudly say that no one has the power to cast an evil eye on us: Union Home Minister Amit Shah in Kibithoo, Arunachal Pradesh pic.twitter.com/WNJra9iFuq
— ANI (@ANI) April 10, 2023
चीन को दिया करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरा देश आज अपने घरों में चैन की नींद सो सकता है, क्योंकि हमारे ITBP के जवान और सेना हमारी सीमाओं पर दिन-रात काम कर रहे हैं। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हम पर बुरी नजर डालने की ताकत किसी में नहीं है।
[ad_2]
Source link