Home Breaking News PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में पति-पत्नी दोनों लोग उठा सकते हैं किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?

PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में पति-पत्नी दोनों लोग उठा सकते हैं किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?

0
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में पति-पत्नी दोनों लोग उठा सकते हैं किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?

[ad_1]

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल तीन किस्तों के माध्यम से गरीब किसानों को दी जाती है। देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें गरीबी के कारण जीवन यापन करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में इन किसानों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए भारत सरकार इस स्कीम का संचालन कर रही है। देशभर में करोड़ों किसान सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा रहे हैं। हालांकि, अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में पति-पत्नी दोनों लोग उठा सकते हैं? अगर आपका भी यही सवाल है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से – 



प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक ही सदस्य उठा सकता है। एक परिवार में केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता है। 


अगर एक परिवार में एक से अधिक लोग इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं। इस स्थिति में आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े इस नियम के बारे में आपको पता होना जरूरी है। 


अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके इस स्कीम में आवेदन करना होगा। 


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता, जमीन के कागजात, पते का सबूत, खेती की जानकारी, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here