Home Sports SRH v PBKS Live Score: पंजाब की नजर हैदराबाद के खिलाफ जीत की हैट्रिक पर, थोड़ी देर में होगा टॉस

SRH v PBKS Live Score: पंजाब की नजर हैदराबाद के खिलाफ जीत की हैट्रिक पर, थोड़ी देर में होगा टॉस

0
SRH v PBKS Live Score: पंजाब की नजर हैदराबाद के खिलाफ जीत की हैट्रिक पर, थोड़ी देर में होगा टॉस

[ad_1]

नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (SRH v PBKS)  की टीमें आईपीएल 2023 के 14वें मैच में आमने सामने हैं. यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स की टीम लगातार दो मैच जीत चुकी है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को दोनों मुकाबलों में हार मिली है. हैदराबाद अपने घर में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ हार मिली है. टीम के नए नवेले कप्तान एडेन मार्करम हैदराबाद के साथ दूसरे मैच में जुड़े. हालांकि उनके आने पर भी टीम की किस्मत नहीं बदली.

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें आईपीएल में अभी तक 20 बार भिड़ चुकी हैं. हैदराबाद को 13 मैचों में जीत मिली है जबकि पंजाब को सात मैचों में विजय हासिल हुई है. हैदराबाद में एक से बढ़कर एक बैटर हैं लेकिन पिछले दो मैचों में वह असफल रहे हैं. कप्तान एडेन मार्करम पिछले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे. हैरी ब्रूक भी अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं.

राजीव गांधी स्टेडियम में अभी तक 65 आईपीएल के मैच खेले गए हैं जहां पहले बैटिंग करते हुए टीम 28 बार जीती है वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 37 मैचों में विजय हासिल हुई है. ऐसे में इस मुकाबले में भी जो टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here