[ad_1]
Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings, IPL 2023 Match: धुरंधर ओपनर शिखर धवन के 99 रनों की बेहतरीन पारी रविवार को फीकी पड़ गई. पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन (IPL-2023) के मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बनाए. इसके बाद हैदराबाद ने 17.1 ओवर में 2 विकेट पर 145 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया.
[ad_2]
Source link