Home Breaking News SRH vs PBKS Live Score: शिखर धवन का अर्धशतक पूरा, पंजाब का स्कोर नौ विकेट पर 100 रन के पार

SRH vs PBKS Live Score: शिखर धवन का अर्धशतक पूरा, पंजाब का स्कोर नौ विकेट पर 100 रन के पार

0
SRH vs PBKS Live Score: शिखर धवन का अर्धशतक पूरा, पंजाब का स्कोर नौ विकेट पर 100 रन के पार

[ad_1]

08:58 PM, 09-Apr-2023

SRH vs PBKS Live Score: शिखर धवन का अर्धशतक

पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन ने कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने 42 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही पंजाब का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। धवन के अलावा पंजाब के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं। धवन के अलावा सिर्फ सैम करन (22 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए हैं। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर नौ विकेट पर 101 रन है। शिखर धवन के साथ मोहित राठी क्रीज पर हैं।

08:54 PM, 09-Apr-2023

SRH vs PBKS Live Score: 88 रन पर पंजाब के नौ विकेट गिरे

88 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स के नौ विकेट गिर चुके हैं। मयंक मार्कंडेय ने नाथन एलिस को क्लीन बोल्ड किया। एलिस ने पांच गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए। इस मैच में मयंक ने चार विकेट झटके हैं।

08:44 PM, 09-Apr-2023

SRH vs PBKS Live Score: 78 रन पर पंजाब के आठ विकेट गिरे

78 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स के आठ विकेट गिर चुके हैं। मयंक मार्कंडेय ने राहुल चाहर को विकेटों के सामने फंसाया। राहुल चाहर ने आठ गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए।

08:38 PM, 09-Apr-2023

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब का सातवां विकेट गिरा

77 रन के स्कोर पर पंजाब का सातवां विकेट गिरा है। उमरान मलिक ने हरप्रीत ब्रार को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने दो गेंद में एक रन बनाए। अब कप्तान शिखर धवन के साथ राहुल चाहर क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर सात विकेट पर 77 रन है।

08:37 PM, 09-Apr-2023

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब का छठा विकेट गिरा

74 रन पर पंजाब का छठा विकेट गिरा है। शाहरुख खान तीन गेंद में चार रन बनाकर मयंक मार्कंडेय का शिकार बने। मयंक ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया।

08:35 PM, 09-Apr-2023

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी

69 रन के स्कोर पर पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। सिकंदर रजा छह गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। उमरान मलिक ने उन्हें मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। 

08:21 PM, 09-Apr-2023

SRH vs PBKS Live Score: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी फेल

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी में फेल हो गए। वह 15 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। करन ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। मयंक मार्कंडे की गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने उनका कैच लिया।

07:54 PM, 09-Apr-2023

SRH vs PBKS Live Score: सनराइजर्स को मिली तीसरी सफलता

सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरी सफलता मार्को यानसेन ने दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर जितेश शर्मा को आउट कर दिया। जितेश नौ गेंद पर चार रन बनाकर एडेन मार्करम को कैच थमा बैठे।

07:47 PM, 09-Apr-2023

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब का स्कोर 3 ओवर में 22/2

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन ओवर में दो विकेट पर 22 रन बना लिए हैं। कप्तान शिखर धवन 10 गेंद पर 14 रन और जितेश शर्मा चार गेंद पर चार रन बनाकर नाबाद हैं। पंजाब को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने पहले ओवर की पहली गेंद पर प्रभसिमरन सिंह को एलबीडब्ल्यू कर दिया। सनराइजर्स को दूसरी सफलता मार्को यानसेन ने दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को एलबीडब्ल्यू कर दिया। वह तीन गेंद पर एक रन ही बना सके।

07:13 PM, 09-Apr-2023

SRH vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम कुरन, नाथन एलिस, मोहित राठी, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

07:02 PM, 09-Apr-2023

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। सनराइजर्स के लिए दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम और स्पिनर मयंक मार्कंडे डेब्यू करेंगे। वहीं, पंजाब की टीम के लिए मैथ्यू शॉर्ट पहली बार खेलेंगे। उन्हें भानुका राजपक्षे की जगह टीम में शामिल किया गया है।

06:21 PM, 09-Apr-2023

SRH vs PBKS Live Score: शिखर धवन का अर्धशतक पूरा, पंजाब का स्कोर नौ विकेट पर 100 रन के पार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। सनराइजर्स को सीजन में पहली जीत की तलाश है। उसे दो मैचों में हार मिली है। वहीं, पंजाब को दोनों मैचों में जीत मिली है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here