Home Sports 2 दिग्गजों ने मिलकर लगाई पूर्व विकेटकीपर की क्लास, कहा- ये आदमी ठीक नहीं है…

2 दिग्गजों ने मिलकर लगाई पूर्व विकेटकीपर की क्लास, कहा- ये आदमी ठीक नहीं है…

0
2 दिग्गजों ने मिलकर लगाई पूर्व विकेटकीपर की क्लास, कहा- ये आदमी ठीक नहीं है…

[ad_1]

हाइलाइट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच सोमवार को खेला गया मुकाबला
आरसीबी ने 212 रन बनाए, कप्तान फाफ ने नाबाद 79 रन की पारी खेली

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में दर्शकों का भरपूर रोमांच हो रहा है. अब तक तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड देखा तो 2 विकेट वाला मेडन ओवल भी डाला गया. गेंदबाज ने हैट्रिक ली तो आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाते हुए बल्लेबाज को भी देखा. छक्कों की झड़ी लगने की बारी आ चुकी है और कमेंट्री पैनल में भी पूर्व क्रिकेटर की उम्मीदें बढ़ गई है.

सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ. पहले बल्लेबाजी करे उतरी बैंगलोर की टीम ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने धमाकेदार शुरुआत की. दोनों ने फिफ्टी जमाई और आखिरी में आकर ग्लेन मैक्सवेल ने भी हाथ खोले और तूफानी अर्धशतक जमा दिया. टीम ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 212 रन का स्कोर खड़ा किया. फाफ के बल्ले से नाबाद 79 रन की पारी देखने को मिली. विराट 61 और मैक्सवेल 59 रन बनाकर आउट हुए.

मैच के दौरान कमेंट्री में लगी क्लास

इस मैच के दौरान कमेंट्री पैनल में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ आरपी सिंह और पार्थिव पटेल बैठे थे. बैंगलोर की पारी के आखिर के ओवर में जब मैक्सवेल जोरदार बल्लेबाजी करते हुए छक्के जमा रहे थे तब पार्थिव ने कुछ ऐसा कहा जिसको लेकर आकाश और आरपी ने क्लास लगा दी. पार्थिव ने आवेश खान को दो लगातार छक्के लगने के बाद कहा क्या आज मैक्सवेल 6 गेंद पर 6 छ्कके लगाएंगे.

आरपी सिंह ने तुरंत ही लपकते हुए कहा, ये आदमी ठीक नहीं है, बताओ गेंदबाज पर कोई रहम नहीं. एक ओवर में दो छक्के पड़ चुके हैं अब इनको 6 गेंद पर 6 छक्के चाहिए.
” isDesktop=”true” id=”5831637″ >

आकाश चोपड़ा ने इसके बाद पार्थिव को लेकर कहा देखिए ऐसा है कि आज पार्थिव जो हैं वो ब्रेकफास्ट में छक्के खाकर आए हैं. यही वजह है कि उनको हर गेंद पर छक्के ही नजर आ रहे हैं.

Tags: Aakash Chopra, IPL 2023, Parthiv patel, RP singh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here