Home Breaking News Amit Shah Visit: आज से अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर अमित शाह, वालोंग में शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

Amit Shah Visit: आज से अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर अमित शाह, वालोंग में शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

0
Amit Shah Visit: आज से अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर अमित शाह, वालोंग में शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

[ad_1]

Amit Shah on Arunachal pradesh tour from today

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
– फोटो : ट्विटर/अमित शाह

विस्तार

चीन से तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दो दिन के दौरे पर अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे। वहां वह चीनी सीमा से सटे गांव किबिथू में वाइब्रेंट विलेज योजना लॉन्च करेंगे। योजना पर 4800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उनका दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल में चीन ने अरुणाचल के 11 स्थानों के नाम बदल दिए थे।

वाइब्रेंट विलेज योजना करेंगे लॉन्च, वालोंग में शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

उल्लेखनीय है कि सरकार ने सीमावर्ती गांवों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। केंद्र सरकार ने इसके लिए वाइब्रेंट विलेज योजना की घोषणा की है। गृह मंत्री यात्रा के पहले दिन सामरिक रूप से महत्वपूर्ण गांव किबिथू पहुंचेंगे और वाइब्रेंट विलेज योजना लॉन्च करेंगे। यह गांव 1962 के चीन युद्ध के थिएटरों में शामिल रहा है। 

गृह मंत्री किबिथू गांव में स्वर्ण जयंती सीमा रोशनी कार्यक्रम के तहत 9 सूक्ष्म पनबिजली परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। मंगलवार को गृह मंत्री नमती क्षेत्र जाएंगे और वालोंग युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान वे आईटीबीपी परियोनाओं का उद्घाटन करेंगे और जवानों से भी बातचीत करेंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here