Home Sports IPL के बीच द्रविड़ बनाने में जुटे WTC Final का गेम-प्‍लान’, सामने 3 अहम सवाल, NCA मीटिंग में ढूंढने होंगे जवाब

IPL के बीच द्रविड़ बनाने में जुटे WTC Final का गेम-प्‍लान’, सामने 3 अहम सवाल, NCA मीटिंग में ढूंढने होंगे जवाब

0
IPL के बीच द्रविड़ बनाने में जुटे WTC Final का गेम-प्‍लान’, सामने 3 अहम सवाल, NCA मीटिंग में ढूंढने होंगे जवाब

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारतीय फैन्‍स के साथ-साथ क्रिकेटर्स पर इन दिनों आईपीएल का खुमार छाया हुआ है. शाम के 7 बजते ही हर कोई अपने टीवी सेट के सामने बैठ जाता है. अगले चार घंटे केवल आईपीएल का मजा फैन्‍स टीवी और डिजिटल माध्‍यम से उठाते हैं. आईपीएल के डोज के बीच भारतीय टीम के मुख्‍य कोच राहुल द्रविड़ भविष्‍य की तैयारियों में जुटे हुए हैं. उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती भारत को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल जिताने की है. इसी कड़ी में मंगलवार को द्रविड़ एनसीए जा रहे हैं.

राहुल द्रविड़ की एनसीए में भारतीय टीम के कोचिंग स्‍टाफ के साथ मुलाकात होने जा रही है. सात से 11 जून के बीच लंदन के ओवल मैदान पर भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है. यह लगातार दूसरा मौका है जब भारत की टीम ने डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल में अपनी जगह पक्‍की की है. नाम नहीं छापने की शर्त पर न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को एक अधिकारी ने बताया, ‘‘द्रविड़  बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे, फील्डिंग कोच टी दिलीप और अन्य सहयोगी स्टाफ के साथ वीवीएस लक्ष्मण की अध्यक्षता वाली एनसीए टीम से मुलाकात करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय टीम से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.’’

द्रविड़ के सामने तीन बड़ी चुनौती

1. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले कोच राहुल द्रविड़ के समक्ष तीन बड़ी चुनौतियां हैं. पहली चुनौती जसप्रीत बुमराह को लेकर है. तेज गेंदबाज चोटिल होकर आईपीएल और वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो चुके हैं. बुमराह की जगह किसे मौका दिया जाएगा इसपर मंथन होना अभी बाकी है.

2. द्रविड़ की दूसरी सबसे बड़ी परेशानी श्रेयस अय्यर को लेकर है. मध्‍यक्रम के बैटर श्रेयस अय्यर भी चोट के चलते अनिश्चित काल के लिए भारतीय टीम से बाहर हैं. उनके स्‍थान पर सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया लेकिन वो भी रन बनाने में फ्लॉप साबित हुए.

3. द्रविड़ की तीसरी सबसे बड़ी चुनौती विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत के विकल्‍प को लेकर है. पंत के स्‍थान पर लगातार केएस भरत को मौके दिए गए लेकिन ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ चारों मैचों में वो फ्लॉप साबित हुए. द्रविड़ डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में एक फ्लॉप विकेटकीपर के साथ खेलने को मजबूर हैं. उनके स्‍थान पर ईशान किशन को मौका दिया जाएगा या नहीं, ये तो वक्‍त ही बता पाएगा.

Tags: India vs Australia, IPL 2023, Rahul Dravid, Vvs laxman, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here