Home Sports IPL में गेंदों की हुई जबरदस्‍त धुनाई, बॉलर के घर के बाहर से आईं आवाजें, मां-बहन हो गई थीं परेशान

IPL में गेंदों की हुई जबरदस्‍त धुनाई, बॉलर के घर के बाहर से आईं आवाजें, मां-बहन हो गई थीं परेशान

0
IPL में गेंदों की हुई जबरदस्‍त धुनाई, बॉलर के घर के बाहर से आईं आवाजें, मां-बहन हो गई थीं परेशान

[ad_1]

हाइलाइट्स

दिल्‍ली के गेंदबाज को पहले ओवर में पड़े थे 5 चौके
राजस्‍थान के ओपनर ने बिगाड़ दी थी लाइन-लेंथ

नई दिल्ली. दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज खलील अहमद चर्चा में हैं. राजस्‍थान से ताल्‍लुक रखने वाले खलील की राजस्‍थान रॉयल्‍स के ओपनर ने ही जोरदार कुटाई कर दी. आईपीएल 2023 का 11वां मैच गुवाहाटी में दिल्‍ली कैपिटल्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच खेला गया. दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. डेविड वॉर्नर का यह फैसला पहले ही ओवर में गलत साबित हो गया, जब यशस्वी जायसवाल ने खलील अहमद के पहले ही ओवर में पांच चौके जड़ दिए. खलील ने अपने शुरुआती ओवर में 20 रन दिए. उन्‍होंने मैच में कुल 2 ओवर फेंके जिसमें 31 रन बने. राजस्‍थान ने यह मुकाबला 57 रन से जीता था.

खलील अहमद भले ही इस मैच में बेअसर रहे हों, लेकिन उनकी गिनती बेहद प्रतिभाशाली गेंदबाजों में की जाती है. टीम इंडिया के लिए 11 वनडे और 14 टी20 खेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का आईपीएल में बेहतरीन रिकॉर्ड है. खलील ने टी20 लीग में अब तक 37 मैच खेलकर 51 विकेट चटकाए हैं. तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के दुनिया में नाम कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत की है. खलील के पिता खुर्शीद आलम कंपाउंडर थे और बेटे को क्रिकेट में अपना वक्‍त बर्बाद करने से मना करते थे. लेकिन वो दीवानगी ही क्या जो सख्ती के आगे घुटने टेक दे. खलील ने अपने क्रिकेट के जुनून को कभी कम नहीं पड़ने दिया.

” isDesktop=”true” id=”5830507″ >

घरवालों के डर से बनाए कोड वर्ड
खलील अहमद ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मेरी तीन बड़ी बहनें हैं, मैं सबसे छोटा था. घर का सारा छोटा मोटा काम मुझे ही करना पड़ता. अगर मैं खेलने के लिए निकल जाता था और वापस आने में ज्‍यादा वक्‍त लगता तो घर में बखेड़ा खड़ा हो जाता. काम के लिए बाहर कौन जाएगा, कौन इसको करेगा जैसे सवाल होने लगते.

रिंकू सिंह के 5 छक्कों की दीवानी हुई अमेरिकी एडल्‍ट स्टार, फोटो शेयर कर लिखा खास मैसेज

बाबर आजम पर लटकी तलवार! PCB ने खड़े किए हाथ, विदेशी तय करेगा कौन होगा पाकिस्‍तान का कप्‍तान

खलील अहमद ने आगे कहा कि मई-जून के अंदर राजस्थान में इतनी तेज गर्मी होती थी कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता. शुक्रवार को नमाज के बाद अक्सर मैच खेला करते थे हम. उस समय टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे. सबको मेरी जरूरत होती थी, क्योंकि सभी को बॉलर चाहिए होता था. बाकी लोग बैटिंग करना चाहते थे. मेरे घर के बाहर आकर लड़के आवाज लगाते थे, खलील-खलील… लड़कों की आवाज सुन घरवाले बेहद नाराज हो जाते. लड़कों की आवाज मैं सुनूं इससे पहले ही मां और बहनें सुन लेती थीं और उन्‍हें भगा देती. तब लड़कों के साथ मिलकर मैंने प्लान किया कि घर के बाहर आवाज मत लगाओ, गाने गाओ. हमने इसके लिए खास तरह के कोड वर्ड भी बनाए.

Tags: Delhi Capitals, IPL 2023, Khaleel ahmed

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here