[ad_1]

कपिल सिब्बल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उनके अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग बालासाहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं।
बता दें, शिवसेना नेता शिंदे पिछले साल जून में मुख्यमंत्री बने हैं। उनके सीएम बनने के बाद यह पहला अयोध्या का दौरा है। इस दौरान उनके साथ हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सिब्बल का ट्वीट
सिब्बल ने ट्वीट करते हुए कहा कि शिंदे अयोध्या में हैं। भगवान राम ने बलिदान, सच्चाई और ईमानदारी चुनी थी। इन्हीं विशेषताओं को बालासाहेब ने भी आत्मसात किया। उन्होंने शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि बालासाहेब की विरासत को साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग कभी भी आगे नहीं बढ़ा सकते है।
[ad_2]
Source link