Home Breaking News Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: फिल्म फरहाद सामजी की, सलमान खान को ट्रेलर लॉन्च पर याद आए भंसाली और बड़जात्या

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: फिल्म फरहाद सामजी की, सलमान खान को ट्रेलर लॉन्च पर याद आए भंसाली और बड़जात्या

0
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: फिल्म फरहाद सामजी की, सलमान खान को ट्रेलर लॉन्च पर याद आए भंसाली और बड़जात्या

[ad_1]

बड़े परदे पर चार साल बाद अपनी पूरी फौज के साथ धूम मचाने को तैयार अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर मुंबई में एक रंग बिरंगे समारोह में सोमवार को रिलीज हो गया। फिल्म उन्हीं निर्देशक फरहाद सामजी की है जो हाल ही में ‘पॉप कौन’ और ‘बच्चन पांडे’ जैसी फिल्में बना चुके हैं और शायद यही वजह रही कि उनकी तरफ से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सलमान खान ने अपनी इस नई फिल्म की मेकिंग को नई सदी के शो मैन संजय लीला भंसाली और पारिवारिक फिल्मों के अगुआ सूरज बड़जात्या के नाम से जोड़ने की इस दौरान पूरी कोशिश की।



फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने कहा, ‘फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ मेरी बाकी फिल्मों की तरह एक आम हिन्दुस्तानी फिल्म है लेकिन इसमें सूरज बड़जात्या और संजय लीला भंसाली की फिल्मों के रोमांस को महसूस कर सकते हैं। हालंकि उनकी फिल्मों में इस कदर एक्शन नहीं होता लेकिन मेरी फिल्म में आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।’


इस दौरान जब सलमान से जिक्र किया गया कि वह चार साल बाद बड़े पर्दे पर बतौर हीरो फिर से वापसी करने जा रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘पहले डेंगू और फिर कोरोना की वजह से फिल्म ‘अंतिम’ के बाद इतना लम्बा ब्रेक आ गया। लेकिन अब ये सिलसिला चलता रहेगा। छह महीने बाद मेरी एक और फिल्म (टाइगर 3) आ रही है और उसके बाद आगे भी लगातार मेरी फिल्में आती रहेंगी।’


वहीं जब शहनाज गिल से सलमान खान के साथ पहली बार काम करने के अबुभव के बारे में पूछा गया तो शहनाज ने कहा, ‘जब मैं अपने पहले गाने के ऑडिशन के लिए गई थी तो मुझे रिजेक्ट कर दिया गया है। उसके बाद जब मैं घर आकर रोने लगी। मेरी मम्मी ने तब कहा था, ‘तू एक दिन सलमान की फिल्म में काम करेगी।’ सलमान के साथ काम करना मेरा सपना बाद में था लेकिन उससे पहले ये मेरी मम्मी का सपना था।’ शहनाज की इस बात का जवाब देते हुए सलमान ने हंसते हुए कहा कि ये सपना सिर्फ शहनाज की मां का ही नहीं  बल्कि फिल्म में काम कर रहे सभी कलाकारों का भी रहा है।

KKBKKJ: सलमान खान से पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी ‘किसी का भाई किसी की जान’, इस वजह से भाईजान को मिली फिल्म


इस मौके पर सलमान ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म के लिए गाना गाने वाली गायिका पलक मुच्छाल के लिए भी उन्होंने एक रोल रखा था मगर पलक के बड़े पापा ने पलक को यह रोल करने के लिए मना किया था। फिर बाद में जब उन्होंने इसके लिए हां कहा तब तक ये रोल किसी और को दिया जा चुका था। मंच पर मौजूद तमाम कलाकारों ने सलमान खान के साथ काम करने को अपने किसी सबसे बड़ी ख्वाहिश का पूरा होने जैसा बताया और सलमान के साथ काम करने, उनके उदार दिल, उनकी मेहमाननवाजी और सबका ख्याल रखने की उनकी फितरत पर बातें की।

Aditya Narayan: गाने से रिप्लेस होने को लेकर छलका आदित्य का दर्द, बोले- आखिरी मिनट पर मेकर्स ने बदल दिया सिंगर


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here