[ad_1]

Mohan Bhagwat (File)
– फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत के बारे में गलत धारणाएं और विकृत जानकारी फैलाई जा रही है ताकि उसे ‘विश्वगुरु’ बनने की दिशा में आगे बढ़ने से रोका जा सके। लेकिन अगले दो से तीन दशक में भारत ‘विश्वगुरु’ होगा।
रविवार को यहां एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि 1857 (स्वतंत्रता की पहली लड़ाई) के बाद से ही भारत के बारे में कुछ गलत धारणाएं फैलाई गईं। लेकिन यह स्वामी विवेकानंद थे, जिन्होंने हमें हेय दृष्टि से देखने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ये गलत धारणाएं हमारी प्रगति को धीमा करने के लिए फैलाई जा रहीं, क्योंकि दुनिया में कोई भी तर्क के आधार पर हमसे बहस नहीं कर सकता है।
यह भी पढ़ें: RSS के सरसंघचालक भागवत बोले-मिशनरी से अच्छा सेवा काम कर रहे संत, वनवासियों का जीवन स्तर ऊपर उठाएं
[ad_2]
Source link