[ad_1]

बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का सामान होटल से बाहर निकालने का आरोप
– फोटो : अमर उजाला
बिहार सरकार के मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव के वाराणसी से जाने के बाद रविवार की रात तक परेड कोठी स्थित आर्केडिया होटल में उनके लिए बुक कमरे का दरवाजा नहीं खोला जा सका। सिगरा थाने की पुलिस का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, होटल के कमरे को लेकर तेज प्रताप से संबंधित विवाद की रिपोर्ट सिगरा थानाध्यक्ष ने डीसीपी काशी जोन को सौंप दी है।
तेज प्रताप यादव बीते छह अप्रैल की देर रात दर्शन-पूजन के लिए काशी आए थे। उनके एक करीबी ने कैंट रोडवेज क्षेत्र के आर्केडिया होटल में उनके लिए कमरा नंबर 205 और 206 बुक कराया था। सात अप्रैल की देर रात तेज प्रताप अपने निजी सहायकों और सुरक्षा कर्मियों के साथ होटल पहुंचे।
होटल में जमकर हुआ था हंगामा
तेज प्रताप के निजी सहायक मिशाल सिन्हा ने आरोप लगाया कि उनके मंत्री की गैर मौजूदगी में उनका कमरा खोल कर सामान आगंतुक कक्ष में रखवा दिया गया। इसके अलावा जिस कमरे में निजी सहायक और सुरक्षा कर्मी ठहरे थे, उसका सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया गया। इसे लेकर होटल में जमकर हंगामा हुआ था।
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव या होटल प्रबंधन, किसकी है गलती? जानिए कैसे विवाद बन गया बवाल
[ad_2]
Source link