[ad_1]
हाइलाइट्स
रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगाए लगातार 5 छक्के.
श्रेयस अय्यर बैक इंजरी के कारण सीजन से बाहर हैं.
नई दिल्ली. आईपीएल का खुमार देशभर में छाया हुआ है. चारो तरफ चर्चे हैं तो केकेआर के बैटर रिंकू सिंह के, कोई इस खिलाड़ी को सिक्सर किंग बुला रहा है तो कोई लॉर्ड बोल रहा है. वजह हैं रिंकू के वो लगातार पांच छक्के जिन्होंने गुजरात टाइटंस के घर में उनके मुंह से जीत छीन ली है. गुजरात के खिलाफ उनके बैट से निकली पारी ने रिंकू सिंह (Rinku Singh) को रातों-रात स्टार बना दिया है. आईपीएल से बाहर चल रहे केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी उनके छक्कों का जमकर लुत्फ उठाया.
श्रेयस अय्यर जल्द ही बैक इंजरी की सर्जरी के लिए विदेश यात्रा करेंगे. जिसके कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर हो चुके हैं. 9 अप्रैल को उन्होंने केकेआर की जीत का जमकर जश्न मनाया. श्रेयस अय्यर टीवी में रिंकू सिंह के 5 छक्के देखने के बाद कमरे में ही खुशी से उछल पड़े. उन्होंने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है. उसके बाद भी अय्यर से रहा नहीं गया, उन्होंने मैच खत्म होते ही रिंकू से वीडियो कॉल पर बात की. वीडियो कॉल पर श्रेयस अय्यर ‘रिंकू भैया जिंदाबाद’ के नारे लगाते नजर आए.

रिंकू कह रहा था छोड़ेगा नहीं- नितीश राणा
नितीश राणा ने वीडियो कॉल पर श्रेयस अय्यर को बताया कि रिंकू कह रहा था कि पिछली बार की तरह इस बार छोड़ेगा नहीं, खत्म करके आएगा. रिंकू सिंह दोनों खिलाड़ियों को धन्यवाद देते नजर आए. ‘सिक्सर किंग’ का मानना है कि यह सब भगवान के चमत्कार से हुआ है. केकेआर ने रिंकू की ताबड़तोड़ बैटिंग की बदौलत लगातार दूसरी जीत दर्ज की है.
Special video call from Shreyas
️”… !” #GTvKKR | #AmiKKR | #TATAIPL 2023 | @rinkusingh235 | @NitishRana_27 | @ShreyasIyer15 https://t.co/4JPK39TxPy pic.twitter.com/tEnaFu5i3a
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 9, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, IPL records, Nitish rana, Shreyas iyer
FIRST PUBLISHED : April 10, 2023, 11:30 IST
[ad_2]
Source link